फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election 2022 varanasi bahubali Brijesh Singh wife annpurna singh claims daughter in law will get huge victory in her house

UP MLC Election: वाराणसी में बृजेश सिंह की पत्नी का दावा- अपने घर में बहू को मिलेगी भारी जीत

Sat, 09 Apr 2022 01:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 varanasi bahubali Brijesh Singh wife annpurna singh claims  daughter in law will get huge victory in her house
पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। वाराणसी में भाजपा से डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश कुमार और जेल में बंद निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं।

विज्ञापन


अन्नपूर्णा सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में चोलापुर स्थित मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चोलापुर ब्लॉक में मेरा ससुराल है। अपने घर में बहू को ही जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में मेरे परिवार पर यहां की जनता का आशीर्वाद सब दिन बना रहा है।

विज्ञापन

दलगत भावनाओं से हटकर मतदान कर रहे लोग

अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि इस बार भी लोग दलगत भावनाओं से हटकर अपने मत का प्रयोग मेरे समर्थन में कर रहे हैं। दावा किया कि इस चुनाव में भी जीत निश्चित है। उनके समर्थन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश अंजनी उपाध्याय लोग उपस्थित रहे। यहां यह बता दें कि निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह चोलापुर ब्लॉक के धौरहरा गांव निवासी हैं। जेल में बंद बृजेश सिंह ने इस बार अपना नामांकन वापस ले लिया और उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी के दौर पर मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार धौरहरा परिवार के वर्चस्व को मिली है चुनौती

UP MLC Election 2022 varanasi bahubali Brijesh Singh wife annpurna singh claims  daughter in law will get huge victory in her house
बृजेश सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पर पिछले 24 साल से कब्जा जमाए बैठे धौरहरा परिवार को इस चुनाव में चुनौती मिली है। उधर, भाजपा के सामने वाराणसी जैसी प्रतिष्ठापरक सीट पर इस चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई है। सपा भी अपनी खोई जमीन यहां तलाशने में जुटी है।

सेंट्रल जेल में बंद निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह के बड़े भाई उदयभान सिंह उर्फ चुलबुल सिंह एमएलसी सीट पर वर्ष 1998 में एमएलसी बने। दो बार एमएलसी चुने गए और पंचायत चुनाव में उनका दबदबा जगजाहिर ही है। इसके बाद वर्ष 2010 में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह बसपा के टिकट से इस सीट पर एमएलसी बनी।

इसके बाद वर्ष 2016 में बृजेश सिंह मैदान में उतरे तो भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया और उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। हालांकि इस बार भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर बृजेश सिंह को वॉकआउट देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब परिणाम पर सबकी निगाह टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed