UP MLC Election: वाराणसी एमएलसी के लिए 26 बूथों पर 98.52 फीसद मतदान, चंदौली में सबसे ज्यादा
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए वाराणसी, भदोही और चंदौली में बनाए गए 26 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो गया है। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए वाराणसी, भदोही और चंदौली में बनाए गए 26 बूथों पर दोपहर चार बजे तक 98.525 मतदान दर्ज किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा भ्रमण कर विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मतदान समाप्ति के बाद अब वाराणसी, भदोही और चंदौली के मतदान केंद्रों से बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम लाया जाएगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए वाराणसी, भदोही और चंदौली जिले में बनाए गए 26 बूथों पर दोपहर चार बजे तक 98.525 फीसदी मतदान हुआ। वाराणसी में 97.97, भदोही में 98.67 और चंदौली में सबसे ज्यादा 99.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- वाराणसी एमएलसी के लिए 26 बूथों पर दोपहर दो बजे तक 93.41 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें वाराणसी में 91.73, भदोही में 92.32 और चंदौली में 96.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वाराणसी के 11 मतदान केंद्रों में से दो पर रामनगर और सेवापुरी में 100 फीसदी मतदान हो चुका है।
- सेवापुरी से जिला पंचायत सदस्य पद्मा सिंह अपने बेटे के साथ मतदान करने पहुंची।
- दोपहर 12 बजे तक वाराणसी में 64.21, चंदौली में 72.21 और भदोही में 56.72 फीसदी ( कुल 64.94) मतदान हुआ है।
- जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं का परिचय पत्र भी देखा।
- वाराणसी के बड़ागांव स्थित स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर बनाये गये मतदान केंद्र पर अबतक 50 % से ज्यादा मतदान हो चुका है। यहां कुल 198 मतदाता हैं।
- अजगरा विधायक त्रिभुवन राम जिला पंचायत भवन में मतदान करने पहुंचे।
- सिगरा स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ पर निरीक्षण करने पहुंचीं पूर्व एमएलसी व मौजूदा प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह।
- सिगरा स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया मतदान
- वाराणसी-स्थानीय प्राधिकारी वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 19.78 प्रतिशत हुआ मतदान।
- जिला पंचायत स्थित बूथ पर मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने किया मतदान।
- चोलापुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे तक 97 वोट डाले जा चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों पर डटे हैं। मतदान करने वाले ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के घरों पर निगरानी के लिए लोगों को लगाया गया है। चोलापुर ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव धौरहरा बृजेश सिंह का पैतृक गांव है। यहां से उनकी पत्नी के चुनाव मैदान में होने से लोगों के बीच उत्साह है। बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह अपने घर में जीत का दावा कर रही हैं।
- एमएलसी चुनाव में मतदान करने पार्षदों संग नगर निगम स्थित बूथ पर पहुंचे विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी।
- भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश ने वाराणसी में किया मतदान।
- सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान करते ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य।
- चिरईगांव विकास खंड पर भाजपा का एजेंट नहीं होने पर भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल ने एजेंट लगवाया।
- चिरईगांव विकास खंड द्वार पर मतदान की जानकारी लेते सपा प्रत्याशी उमेश यादव।
- चिरईगांव विकास खंड पर सुबह नौ बजे तक पांच वोट पड़े। पहला वोट बर्थरा कलां गांव के प्रधान व यूपी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सन्नी ने डाला।
- विकासखंड आराजी लाइन में एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ। मतदान केंद्र के बाहर समर्थक और मतदान करने वाले ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का धीरे-धीरे जुटान हो रहा है।
वाराणसी में त्रिकोणीय मुकाबला
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में इस बार भाजपा से डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश कुमार और जेल में बंद निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह की पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं। पिछली बार भाजपा ने बृजेश सिंह का समर्थन किया था। लेकिन इस बार हालात दूसरे हैं।
अर्धसैनिक बलों के घेरे में एमएलसी चुनाव
विधान परिषद चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्टमोड में है। ग्रामीण पुलिस के तीन सर्किल में 12 थानों के अंतर्गत छह मतदान केंद्रों पर एक प्लाटून अर्धसैनिक बल और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा ग्रामीण पुलिस के चार डीएसपी और इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर मुस्तैद हैं।
चुनाव में चक्रमण के लिए 51 वाहनों को भी रिजर्व रखा गया है। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में आचार संहिता व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने और मतदान को निष्पक्ष, भयमुक्त, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मोबाइल, प्रत्याशी सुरक्षा, मतदान परिसर गश्त, फ्लाइंग स्क्वायड टीम लगी हुई है।