फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP MLC Election 2022 bahubali Brijesh Singh withdrew nomination in Varanasi his wife annpurna singh stood in field

एमएलसी चुनाव: वाराणसी में निर्दल प्रत्याशी बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, पत्नी अन्नपूर्णा मैदान में डटीं

Thu, 24 Mar 2022 05:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए  वाराणसी में निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं। 

विज्ञापन
UP MLC Election 2022 bahubali Brijesh Singh withdrew nomination in Varanasi his wife annpurna singh stood in  field
कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा में एमएलसी बृजेश सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी वाले दिन यानी आज वाराणसी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी हैं।

विज्ञापन


अब वाराणसी में एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अन्नपूर्णा सिंह पत्नी बृजेश सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी से उमेश मैदान में हैं। इससे पहले लोक दल के प्रत्याशी जयराम पांडेय का पर्चा जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था। 9 अप्रैल को मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 12 अप्रैल को पहड़िया में होगी। 

विज्ञापन

पिछली बार भाजपा ने बृजेश का किया था समर्थन

वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार ने दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 19 सौ मतों से पराजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश को कुल 3038 वोट मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे। इस बार भी चर्चा थी कि भाजपा ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा बृजेश सिंह के लिए इस बार भी मैदान खाली छोड़ दिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नामांकन दाखिल होने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि आखिर पति और पत्नी में कौन चुनाव मैदान में उतरेगा। अब बृजेश सिंह के नाम वापसी के बाद से इस प्रकरण का पटाक्षेप  हो गया। 

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता हैं। जिसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 व भदोही में 1354 मतदाता हैं। वाराणसी में 11, चंदौली में 9 व भदोही में 6 सहित कुल 26 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed