फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP minister took blessings of Maa Saraswati worshipped the statue of the goddess

Varanasi : यूपी के मंत्री ने लिया मां सरस्वती का आशीर्वाद, माता की प्रतिमा का किया पूजन

Wed, 05 Feb 2025 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 05 Feb 2025 08:00 PM IST
सार

 यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब मुकीमगंज में पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि माता के दरबार में भक्त के रूप में मंत्री जी ने हाजिरी लगाई और क्लब द्वारा आयोजित भंडारे का स्वाद भी छका।
 

विज्ञापन
UP minister took blessings of Maa Saraswati worshipped the statue of the goddess
यूपी आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सदर मुहाल स्थित मुकीमगंज में माँ सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में माँ सरस्वती पूजनोत्स्व का आयोजन किया गया । क्लब द्वारा आकर्षण पंडाल निर्माण कर माँ सरस्वती के प्रतिमा को स्थापित कर सोमवार को माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी । वही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने भी पहुंच माँ सरस्वती का आशीर्वाद लिया पूजा स्थल पहुंचने पर क्लब व क्लब के सदस्यों द्वारा हर हर महादेव का उद्धघोष कर स्वागत किया ।

विज्ञापन


क्लब के सचिव रितिक जायसवाल सानू ने तिलक व माल्यार्पण और अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया जिसके बाद राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने माता सरस्वती के प्रतिमा को माला पहनाकर माँ का आशीर्वाद भी लिया । प्रतिमा स्थल पर राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु के साथ पार्षद जितेंद्र कुशवाहा संजय मिश्रा संतोष सैनी पापे शर्मा संदीप गुप्ता ने भी माता का आशीर्वाद लिया। क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वही क्लब के द्वारा भंडारे  का भी आयोजन मंगलवार को किया कराया गया था जिसमे क्लब के सदस्यों द्वारा लोगो को प्रसाद वितरण किया गया । क्लब के सचिव रितिक जायसवाल सानू ने बताया की क्लब   द्वारा मूर्ति विसर्जन अगले दिन बुधवार को किया जाएगा मुर्ति विसर्जन प्रतिमा स्थल सदर मुहाल मुकीमगंज होते हुए प्रहलादघाट से होकर परम्परागत रास्ते होते हुए मंदाकिनी सरोवर कम्पनी बाग को जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के सदस्यों में तारकेश्वर गुप्ता गुड्डू ,प्रतीक जायसवाल,सागर गुप्ता शिवम,प्रशांत गुप्ता जेपी, उत्कर्ष जायसवाल जानू, दिव्यांश जायसवाल, अक्षत जायसवाल पियूष जायसवाल,अनुप जायसवाल,मुकेश जायसवाल,सागर जायसवाल सहित क्लब के सभी सदस्यगण और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed