फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Minister of State kapildev agarwal varanasi visit said youth skilled in skill development

वाराणसी में राज्यमंत्री कपिल देव: बोले- कौशल विकास में दक्ष युवाओं से बदलेगी देश की तस्वीर

Wed, 07 Sep 2022 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 09:13 PM IST
सार

प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वाराणसी में  विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन
UP Minister of State kapildev agarwal varanasi visit said youth skilled in skill development
सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल बुधवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यों की प्रगति को लेकर दिशा निर्देश दिया।  मंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ाने और युवाओं को इससे जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। कौशल विकास में दक्ष युवाओं से ही देश के विकास की तस्वीर बदलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काशी और आस पास के युवाओं को बेहतर व्यवसायिक शिक्षा देने के लिए आईटीआई करौंदी में बाजार में उपलब्ध अवसरों के हिसाब से नए कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर के जरिए युवाओं की विदेशों में नौकरी की राह आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


युवाओं को परंपरागत शिक्षा के साथ ही कंपनी में भेज कर मशीनों पर कार्य सीखाया जा रहा है। जिससे युवा निपुण होकर खुद कारोबार कर सकें और लोगों को भी रोजगार दे सकें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के यूएई के दौरे की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर कौशल विकास के आयामों को देखकर उसे अपनाने पर बल दिया था। इसी क्रम में प्रदेश में भी इस पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई करौंदी का किया निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने करौंदी स्थित आईटीआई का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों कार्यों और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव से  सेवानिवृत्त कर्मचारियों उनके पेंशन संबधित जानकारी ली। इसके बाद कार्यशाला में स्थित वेल्डर व्यवसाय के अभ्यर्थियों से बातचीत की।

वहीं अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक सेंटर, सहायक विद्युत एवं प्लंबर, आदि का निरीक्षण किया और शिक्षा को बेहतर बनाने के क्रम में दिशा निर्देश दिया। वहीं वाराणसी मंडल के आईटीआई चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर में चल रहे ट्रेडों की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed