फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Gramin League in varanasi Garima won two gold medals in running Kabaddi team won gold

UP ग्रामीण लीग : दौड़ में गरिमा ने जीते दो स्वर्ण पदक, कबड्डी टीम ने भी जीता सोना; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Mon, 17 Feb 2025 04:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:03 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर समेत विभिन्न स्थानों पर फुटबाॅल, क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अतिथियों और दर्शकों ने भी उनका उत्साह वर्धन किया।

विज्ञापन
UP Gramin League in varanasi Garima won two gold medals in running Kabaddi team won gold
लालपुर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में दाैड़ लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today : लालपुर के डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को जोनस्तरीय यूपी ग्रामीण लीग शुरू हुई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित खेलकूद में पूर्वांचल के 10 जिलों के 1200 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। सीनियर वर्ग में वाराणसी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीते। दौड़ में गरिमा ने दो स्वर्ण, जबकि बच्छाव की कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


सब जूनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में जौनपुर के स्वप्निल, आठ सौ मीटर दौड़ में चंदौली के राजदुलार सिंह, ऊंची कूद में भदोही के सत्यपाल, लंबीकूद में गाजीपुर के राधेश्याम बिंद, शॉटपुट में भदोही के आकाश, डिस्कस थ्रो में बलिया के शौर्य सिंह, जैवलिन थ्रो में जौनपुर के कुणाल यादव, फुटबॉल में आजमगढ़, कबड्डी में गाजीपुर ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर महिला वर्ग के सौ मीटर दौड़ और लंबीकूद में भदोही की सीता गौतम, आठ सौ मीटर में चंदौली की आंचल, ऊंचीकूद में चंदौली की पूजा वर्मा, शॉटपुट में मिर्जापुर की कनिका कुमारी, डिस्कस थ्रो में गाजीपुर की खुशी बिंद, जैवलिन थ्रो में भदोही की अंजलि, फुटबॉल में भदोही और कबड्डी में मिर्जापुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 

जूनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में भदोही के विवेक कुमार राजभर, दो सौ मीटर में जौनपुर के आयुष कुमार, चार सौ मीटर में मऊ के शुभम कनौजिया, 1500 मीटर दौड़ में चंदौली के नितेश कुमार, लंबीकूद और ऊंचीकूद में सोनभद्र के विकास सोनकर, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में गाजीपुर के रोहित, जैवलिन थ्रो में मिर्जापुर के आशीष यादव, फुटबॉल में जौनपुर और कबड्डी में मिर्जापुर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
जूनियर महिला वर्ग के सौ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ में चंदौली की वैशाली, चार सौ मीटर में मऊ की स्नेहा, आठ सौ मीटर दौड़ में मिर्जापुर की साक्षी यादव, लंबीकूद में चंदौली की पलक, ऊंचीकूद में वाराणसी की आंचल यादव, शॉटपुट में गाजीपुर की प्रियंका राजभर, डिस्कस थ्रो में मऊ की साक्षी यादव, जैवलिन में गाजीपुर की प्रीतम यादव, कबड्डी में गाजीपुर और फुटबॉल में भदोही ने स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में भदोही के कार्तिक कुमार, दो सौ मीटर में गाजीपुर के अमित यादव, चार सौ मीटर दौड़ में गाजीपुर के अमित यादव, 1500 मीटर दौड़ में चंदौली के अंकित, लंबीकूद में भदोही के शौर्य यादव, ऊंचीकूद में मऊ के सचिन कुमार यादव, शॉटपुट में सोनभद्र के करण कुमार, डिसकस थ्रो में जौनपुर के अमर बहादुर गोंड, जैवलिन में जौनपुर के मोहम्मद अफजल, कबड्डी में मिर्जापुर और फुटबॉल में वाराणसी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 

सीनियर महिला वर्ग के सौ और दो सौ मीटर दौड़ में वाराणसी की गरिमा, चार सौ मीटर दौड़ में सोनभद्र की खुशबू, लंबीकूद में वाराणसी की अंजलि कुमारी, ऊंची कूद में चंदौली की सुमन तिवारी, शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में मिर्जापुर की रश्मि, जैवलिन थ्रो में भदोही की कोमल और कबड्डी में वाराणसी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, दिलीप कुमार, रामानुज यादव, विवेक रंजन यादव, रागिनी सिंह, रीना यादव मौजूद रहे।

प्रादेशिक महिला कुश्ती में दमखम दिखाएंगी खिलाड़ी
प्रादेशिक सीनियर महिला कुश्ती लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडल के अलावा एक स्पोर्ट्स छात्रावास और एक स्पोर्ट्स कॉलेज की 200 महिला खिलाड़ी दमखम का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता यूपी कुश्ती संघ और खेल विभाग के समन्वय से खेली जाएगी। रविवार को तुलसी घाट और बरेका में खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।

प्रादेशिक कुश्ती के इतिहास में पहली बार वाराणसी में प्रादेशिक सीनियर महिला कुश्ती की मेजबानी मिली है। यूपी कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रादेशिक कुश्ती 17 से 19 फरवरी तक लालपुर स्टेडियम में खेली जाएगी। पहले दिन खिलाड़ियों का वजन दस बजे से जबकि ट्रायल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में 50 किलो, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलो भारवर्ग में कुश्ती होगी। 

कानपुर मंडल में तीन प्रादेशिक पदक विजेता खिलाड़ी होंगे शामिल
प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने छह मंडलों की टीम शाम तीन बजे तक वाराणसी पहुंच गई जबकि अन्य टीमों रास्ते में थी, आयोजकों के मुताबिक देर शाम तक वाराणसी पहुंची जाएंगी। कानपुर मंडल की टीम कोच रामसज यादव ने बताया कि कानपुर की टीम में तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।

प्रीति ने नेशनल जबकि भारती निषाद और अनिता चौधरी दो-दो राष्ट्रीय कुश्ती में प्रतिभाग और प्रदेशिक में स्वर्ण जीत चुकी हैं। रविवार शाम कानपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, आजमगढ़, प्रयागराज की टीमें वाराणसी पहुंच गईं।

नोएडा को हराकर यूपी की ए टीम बनी चैंपियन
स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल प्राइज मनी इंडिया कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब यूपी की एक टीम ने अपने नाम किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में यूपी की ए टीम ने नोएडा की जेडी अकादमी टीम 31-25 स्कोर से पराजित किया।

कबड्डी संघ की ओर से चोलापुर के बावन बीघा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के अलावा सेमीफाइनल और चार लीग मैच भी हुए। लीग मैच में वाराणसी टीम ने बीके अकादमी को 45-29 के अंकों से हराया। उत्तर प्रदेश ए टीम ने नोएडा की जेडी अकादमी को 25-09 के अंकों से हराया। युवा एकता कबड्डी अकादमी और मेरठ का अंक 18-18 से बराबरी का रहा। वाराणसी ने उत्तर प्रदेश बी को 26-19 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। 

केएसएस नैन अकादमी बागपत ने बीके अकादमी मेरठ को 40-38 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में जेडी अकादमी नोएडा ने वाराणसी को 30-26 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ए ने एकतरफा केएसएस नैन अकादमी बागपत को 42-16 के अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में उत्तर प्रदेश ए ने जेडी अकादमी नोएडा को 31-25 के अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान जेडी अकादमी नोएडा तथा वाराणसी एवं के एस एस नैन अकादमी बागपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि सपा चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

मजबूती से नहीं रोक सकी वाराणसी की डिफेंस लाइन 
ओपन स्टेट आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। झांसी में खेले गए फाइनल मुकाबले में अयोध्या से हारकर वाराणसी मंडल की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अयोध्या ने 25 और वाराणसी मंडल की टीम ने 22 अंक स्कोर किया।

दोनों टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक स्कोर 12-12 था। दूसरे हाफ में भी वाराणसी की काजल पटेल, सताक्षी पटेल और शिवांगी पांडेय ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम दस मिनट में अयोध्या की टीम के आक्रमण को वाराणसी की डिफेंस लाइन मजबूती से नहीं रोक सकी। 

वाराणसी की तरफ से काजल पटेल, सताक्षी पटेल और शिवांगी पांडेय ने सात-सात तथा प्रीति ने एक गोल किया। कोच तरुण कुमार ने बताया कि सुबह के सत्र में खेले गए सेमीफाइनल में वाराणसी ने अलीगढ़ को 20-11 से पराजित किया। यह प्रतियोगिता 14 से 16 फरवरी तक आयोजित हुई।

UP Gramin League in varanasi Garima won two gold medals in running Kabaddi team won gold
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दाैरान। - फोटो : अमर उजाला

शिवा के ऑलराउंड प्रदर्शन से 10 विकेट से जीती साउथ सरवाइवर
जिले में पहली बार दिव्यांग क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट दीपा मलिक ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन मैन ऑफ द मैच सचिन शिवा की हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत साउथ सरवाइवर ने बेस्ट वॉरियर को 10 विकेट से हराया। इस मैच में सचिन शिवा ने 15 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया। बेस्ट वाॅरियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 75 रन का स्कोर बनाया। बेस्ट वॉरियर की ओर से गिरिराज जडेजा ने 18 बाॅल खेल कर 22 रनों का योगदान दिया। 

साउथ सरवाइवर की के गेंदबाज अर्जुन ने 14 रन खर्च कर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ सरवाइवर की टीम ने छह ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। साउथ सरवाइवर की ओर से निशांत ने 5 चौके 1 छक्के की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। दूसरे मैच में सेंटर लायंस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 113 रन बनाए। टीम की ओर से सुमन ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन का योगदान दिया। 

ईस्ट ईगल के गेंदबाज अंजेश व सुमन ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट ईगल की टीम पांच ओवर में 88 रन पर बनाकर ऑल आउट हो गई। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है।

मुन्ना यादव के 43 रन की मदद से सिविल एवं भंडार डिपो ने जीती ट्रॉफी
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल में सिविल व भंडार डिपो की टीम ने लोको-1 को 13 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। 

सिविल एवं भंडार डिपो की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें मुन्ना यादव (43 रन), सुनित कुमार (28 रन), इमरान खां (24 रन) और अमित कुमार (18 रन) ने योगदान दिया। 

लोको-1 के गेंदबाज अमित सिंह ने चार, जबकि राजेंद्र यादव, दीपक बिष्ट और राजेंद्र पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको-1 की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। लोको-1 की ओर से राजेंद्र यादव (71 रन) और अमित सिंह (28 रन) ने बढि़या खेल दिखाया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। 

सिविल एवं भंडार डिपो के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए लोको-1 को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। जगदीश सोरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सुनित कुमार, नवीन, विनय ने एक एक विकेट लिए। फाइनल मैच में जगदीश सोरेन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर एमपी सिंह, मुकेश कारीढाल, हरीश सिंह कुरीयाल, अमित मौजूद रहे।

पिंडरा में खेली जाएगी स्मृति दंगल प्रतियोगिता
मुगल शहीद बाबा स्मृति अखिल भारतीय विराट दंगल पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर, जमालपुर में खेली जाएगी। आयोजन सचिव श्याम बिहारी यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 70 से अधिक जाने-माने पहलवान दमखम दिखाएंगे। 

वाराणसी की टीम बनी उपविजेता
आजमगढ़ में खेली गई प्रादेशिक फुटबाॅल प्रतियोगिता में  वाराणसी की टीम उपविजेता बनी। जबकि गाजीपुर की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। फुटबॉल नर्सरी के कोच भैरव दत्त ने बताया कि सीनियर फुटबॉल टीम फाइनल में आजमगढ़ ने वाराणसी की टीम को एक गोल से हरा दिया। सीनियर प्रादेशिक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता सुखदेव पहलवान स्टेडियम में खेली गई। गाजीपुर की टीम में फुटबॉल नर्सरी की 12 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। 

काशी की पांच बेटियों ने मुक्केबाजी में जीता पदक
सहारनपुर में खेली गई सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता में काशी की पांच बेटियों ने पदक जीता है। इसमें तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण जबकि एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है। वाराणसी मुक्केबाजी संघ की अध्यक्ष नीलू मिश्रा ने बताया कि प्रादेशिक मुक्केबाजी में रुजदा जाबी, संध्या यादव और चांदनी मौर्या ने स्वर्ण जबकि अदिति ने रजत और चांदनी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता है। 

इस प्रतियोगिता में वाराणसी जिले की आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव जनार्दन यादव, कृपा शंकर तिवारी ने खुशी का इजहार किया है।

बास्केटबॉल में पदक की दौड़ से बाहर हुई वाराणसी की टीम
आगरा से हार के बाद वाराणसी की टीम बास्केटबॉल में पदक के दोड़ से बाहर हो गई है। प्रादेशिक सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल रविवार को खेला गया। इसमें मेजबान आगरा की टीम वाराणसी की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम को चार अंक के अंतर से हरा दिया। 

काशी पहुंचीं हॉकी की आठ टीमें, आज होगा मुकाबला
आठ दिवसीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद ऑल इंडिया प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता सोमवार से बीएचयू के एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए देश की आठ टीमों के खिलाड़ी देर शाम वाराणसी पहुंचे। खिलाड़ियों शहर के अलग अलग होटलों में ठहराया गया है। 

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि इसमें देश के जाने माने हॉकी सितारे खेलेंगी। यह प्रतियोगिता 17 से 24 फरवरी तक खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता यूपी खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा कराई जाती है। प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन के बाद दो मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed