फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP government to release 10,000 fish in Ganga, fisheries will get a boost in varanasi

वाराणसी: गंगा में 10 हजार मछलियां छोड़ेगी यूपी सरकार, मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 21 Nov 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
UP government to release 10,000 fish in Ganga, fisheries will get a boost in varanasi
गंगा में छोड़ी जाएंगी मछलियां। - फोटो : अमर उजाला

मत्स्य विभाग यूपी के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार को वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में 10 हजार मछलियां छोड़ी जाएंगी। जो प्रदूषण को कम करने में सहायक होंगी। मछली पालन के लिए चल रहीं योजनाओं के सफल संचालन और मछली उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह यह पुरस्कार दिल्ली में प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुई बातचीत में मत्स्य निदेशक ने कहा कि मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन करने के लिए मंडलायुक्त सभागार में शनिवार को कार्यक्रम रखा गया है। इसमें उन्हें आधुनिक तकनीक के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश को मैदानी राज्यों में मछली पालन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिल रहा है। राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी) हैदराबाद ने तीन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ राज्यों को चुना है। समुद्र के किनारे के राज्यों में उड़ीसा, पहाड़ी व उत्तर पूर्व के राज्यों में असम और मैदानी राज्यों (इनलैंड स्टेट) की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को बेस्ट स्टेट चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बनारस मंडल में 200 करोड़ रुपए का मछली कारोबार होता है। प्रदेश में 6.9 मीट्रिक टन मछली उत्पादन होता है। पूर्वांचल में पश्चिमांचल की अपेक्षा कम उत्पादन होता है। इस साल उत्पादन लक्ष्य 8 मीट्रिक टन रखा गया है। यूपी की क्षमता 11.50 मीट्रिक टन की है। 2022 तक इसे 12 मीट्रिक टन तक पहुंचाया जाएगा।

कोरोना में मुर्गा-बकरे की अपेक्षा मछली की खपत अधिक हुई। आने वाले दिनों में मछली पालन से महिलाओं को जोड़ा जाएगा ताकि उनकी आय बढ़ सके। 24 नवंबर को एक एप का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed