{"_id":"5d5e7c498ebc3e6c423dae0f","slug":"up-government-teacher-memorandum-sent-to-cm-yogi-against-prerna-app-for-attendance-school-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सेल्फी से अटेंडेंस लगाने के विरोध में शिक्षक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सेल्फी से अटेंडेंस लगाने के विरोध में शिक्षक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा ज्ञापन
Thu, 22 Aug 2019 04:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा घनश्याम चौबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रेरणा एप के द्वारा सेल्फी प्रेषित करने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर डॉ चौबे ने कहा कि बेसिक शिक्षा की मॉनिटरिंग सेल्फी से कराना हास्यास्पद एवं निजता का हनन करने वाना निर्णय है।
विज्ञापन
देश व प्रदेश में एनजीओ की बाढ़ आई हुई है। जिनके गैरजिम्मेदाराना निर्देशन में सरकार द्वारा इस तरह का दुर्भावनापूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी शैक्षणिक व्यवस्था की फोटो व सेल्फी से मॉनिटरिंग का दिवा स्वप्न देखना जहां एक तरफ हास्यास्पद है। वहीं दूसरी तरफ शैक्षणिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए जो ढांचा बना है, उसकी अकर्मण्यता का द्योतक है।
विज्ञापन
इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का अपनी संस्थाओं पर नियंत्रण नहीं है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अरूण सिंह, अवनीश सिंह, नित्यानंद पांडेय, डा आशुतोष शुक्ल, धीरज राय, राजेंद्र तिवारी, शर्मानाथ यादव, जितेंद्र यादव, संजय सिंह, अजीत सिंह, मोहम्मद अतहर इरशाद आदि लोग रहे।
विज्ञापन