फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 varanasi shivpur vidhan sabha sb sbsp candidate arvind rajbhar claimed for mini pgi after government formed

यूपी चुनाव 2022: सरकार बनते पर शिवपुर में खुलवाएंगे मिनी पीजीआई, सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी ने किया दावा

Sun, 06 Feb 2022 12:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Feb 2022 12:35 PM IST
सार

शिवपुर विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने पर अरविंद राजभर ने रविवार को प्रेस वार्ता की। कहा कि शिवपुर क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।  सपा-सुभासपा गठबंधन से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Election 2022 varanasi shivpur vidhan sabha sb sbsp candidate arvind rajbhar claimed for mini pgi after government  formed
पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते अरविंद राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने पर अरविंद राजभर ने कहा कि सरकार बनने पर अपने विधानसभा में मिनी पीजीआई खुलवाएंगे। रविवार को आशापुर लोहिया नगर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि शिवपुर क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सपा-सुभासपा गठबंधन से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अरविंद राजभर सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर के पुत्र हैं।  उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।  सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से खफा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कोई भी कार्य नहीं किया है।  यदि वे काम किए होते तो घर-घर घूमने की आवश्यकता नहीं होती। कहा कि भ्रमण के दौरान जहां भी जाता हूं तो जर्जर सड़कें और बजबजाती नालियां ही मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सुभासपा नेता ने कहा कि हमारी सरकार आने पर जाति जनगणना और शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को  दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सुभासपा प्रत्याशी ने वादा किया कि शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में मिनी पीजीआई का निर्माण किया जाएगा।

कहा कि बीएचयू अस्पताल पर आस-पड़ोस के जिलों के साथ ही अन्य राज्य के लोग आश्रित हैं। इस कारण वहां पर मरीजों का काफी दबाव रहता है। भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। दावा किया कि सपा-सुभासपा गठबंधन की सरकार बनते ही 32 लाख पेंडिंग रखी गई नौकरियों को बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed