फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 varanasi samajwadi party workers angry over administrative action warned of agitation

वाराणसी: प्रशासनिक कार्रवाई से सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी दी

Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
सार

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पहले नोटिस जारी किया गया। अब बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त की ओर से जमानती वारंट भेजा गया है। 

विज्ञापन
up election 2022 varanasi samajwadi party workers angry over administrative action warned of agitation
सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को जमानती वारंट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चुनाव में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पहले नोटिस फिर जमानती वारंट जारी करने से वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पहले नोटिस जारी किया गया। अब बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त की ओर से जमानती वारंट भेजा गया है। इनमें सपा महानगर अध्यक्ष, किशन दीक्षित, नागेश्वर चौरसिया, लालू यादव, नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


कहा कि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा आचार संहिता का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट में साथी अधिवक्ताओं से मिलने गए। इस पर उसने स्पष्टीकरण मांग लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सरेआम लंका चौराहे पर प्रचार प्रसार करते देखे गए। इसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः भाजपा विधायक के पिता को सपा ने बनाया प्रत्याशी, पूर्वांचल की इस सीट पर पिता और पुत्र में जंग संभव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed