फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 kisan nyay rally priyanka gandhi in varanasi route diversion know traffic advisory

किसान न्याय रैली: थोड़ी देर में वाराणसी आएंगी प्रियंका गांधी, इन रास्तों पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Sun, 10 Oct 2021 10:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Oct 2021 10:36 AM IST
सार

किसान न्याय  रैली में भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रोहनिया-मोहनसराय जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कल केवल विशेष वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
up election 2022 kisan nyay rally priyanka gandhi in varanasi route diversion know traffic advisory
वाराणसी में प्रियंका गांधी की रैली आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा रैली आज वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। प्रियंका गांधी की  जनसभा और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के कारण कई रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रोहनिया-मोहनसराय मार्ग पर भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रोहनिया-मोहनसराय जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कल केवल विशेष वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी। इस दौरान रोहनिया से मोहनसराय रास्ते पर जाने से बचें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


रोहनिया से मोहनसराय जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को चांदपुर चौराहे से लोहता, जंसा होते हुए राजातालाब हाइवे की ओर जाना होगा। वहीं प्रयागराज से वाराणसी आने के लिए राजातालाब, जंसा और लोहता होते हुए चादपुर चौराहा की ओर से जाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

प्रियंका गांधी के आगमन को देखते हुए शनिवार को एयरपोर्ट पर एएसएल की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि प्रियंका के एयरपोर्ट से निकलने और वापसी के समय विशेष सतर्कता बरतनी है। सादे वेश में भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के एजीएम एसके सिंह, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वेद प्रकाश, क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमन, एसडीएम गिरीश कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर एसके रावत आदि मौजूद रहे।

पूजा पंडालों और स्थलों पर तैनात होंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी

त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र में शहर के कई इलाकों में पूजा पंडाल व पूजा स्थलों पर चाक चौबंद व्यवस्था के लिए शनिवार को बैठक कर व्यापक प्रबंध पर चर्चा की गई। इसके तहत व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

साथ ही इन स्थानाें पर ट्रैफिक फैंटम की भी गश्त करते रहेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियाें को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed