फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022: Former MP Rajesh Mishra's cash decreased, Surendra Patel's immovable assets increased in five years

UP Chunav 2022: पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की नगदी हुई कम,  पांच सालों में बढ़ गई सुरेंद्र पटेल की अचल संपत्ति, कई उम्मीदवार हैं करोड़पति

Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले कई उम्मीदवारों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। हलफनामे से पता चलता है कि बहुत से उम्मीदवार खुद तो करोड़पति हैं ही, उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है।  

विज्ञापन
UP election 2022: Former MP Rajesh Mishra's cash decreased, Surendra Patel's immovable assets increased in five years
वाराणसी में बुधवार को विधान सभा चुनाव 2022 में कैंट विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर राजेश मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन बुधवार को दाखिल किया। राजेश मिश्रा के पास 2017 में 90 हजार नकदी थी जो कि इस समय 75 हजार हो गई है। पत्नी के पास 2017 में 50 हजार रुपये थे जो कि 2020 में भी है।

विज्ञापन


2017 में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, राजेश मिश्रा के पास गाड़ी, नकदी, जेवरात समेत कुल 53,20,043 रुपये की चल संपत्ति थी और पत्नी के पास 5,72,532 रुपये की चल संपत्ति थी। 2022 में राजेश मिश्रा की चल संपत्ति घटकर 35,81,316 हो गई जबकि पत्नी की 5,70,557 रुपये पहुंच गई। राजेश मिश्रा के पास 2017 में 40 लाख की अचल संपत्ति थी। 2022 में उनकी कोई अचल संपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं सेवापुरी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल ने भी अपना पर्चा बुधवार को भरा। पांच साल में इनकी अचल संपत्ति बढ़ी है। सुरेंद्र पटेल के पास 2017 में तीन लाख रुपये की नकदी मिलाकर कुल 42,28,203 रुपये की चल संपत्ति थी जो कि 2022 में कम होकर 39,61,229 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पत्नी की 2017 में चल संपत्ति जो कि 18,80,360 थी वह बढ़कर 67,16,479 रुपये हो गई है। सुरेंद्र पटेल के पास 2017 में कुल 1,12,50,000 रुपये कि अचल संपत्ति थी जो कि बढ़कर 1,39,50,000 हो गई है। पत्नी के पास 2017 में 1,52,00,000 रुपये की अचल संपत्ति थी जो कि 2020 में 1,71,00,000 रुपये हो गई है। 

पांच साल में त्रिभुवन राम की बढ़ गई संपत्ति

UP election 2022: Former MP Rajesh Mishra's cash decreased, Surendra Patel's immovable assets increased in five years
वाराणसी में बुधवार को विधान सभा चुनाव 2022 में अजगरा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम नामांकन दाखिल करने पुहंचे । - फोटो : अमर उजाला

अजगरा विधानसभा से नामांकन दाखिल करने वाले त्रिभुवन राम ने जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार 2017 में उनके पास नकदी, गाड़ी, जेवरात को मिलाकर त्रिभुवन राम के पास 18064399 रुपये की चल संपत्ति थी जो कि 2022 में बढ़कर 32290198 हो गई है। इनकी पत्नी के पास भी 2017 में 6291186 रुपये की कीमत की चल संपत्ति थी जबकि 2022 में यह बढ़कर 8034630 हो गई है।

वहीं अगर अचल संपत्तियाें की बात करें तो 2017 में 44272113 रुपये की अचल संपत्ति थी जो अब 2022 में बढ़कर 844000000 हो गई। वहीं पत्नी के पास 2017 में 16800000 रुपये की अचल संपत्ति थी जबकि इस समय 2022 के शपथ पत्र के अनुसार 21000000 की कीमत की अचल संपत्ति हो गई है। 

रोहनिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार हाईस्कूल ही पास है। इनकी चल संपत्ति 45,98,225 रुपये है। जबकि पत्नी के पास दो लाख 15 हजार रुपये है। एलआईसी से 2,48,700 रुपये का लोन भी ले चुके हैं। वहीं पिंडरा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे बसपा प्रत्याशी बाबूलाल पटेल के पास दो गाड़ियां हैं, एक की कीमत छह लाख तो दूसरी की आठ लाख है।

खेती योग्य भूमि 6800 स्क्वायर फीट राजातालाब के करधना में है। इसके अलावा कुल जमीन 5,11,360 स्क्वायर फीट है। कामर्शियल के तौर पर बाबू लाल पटेल के पास गाजियाबाद में भी जमीन है।  
 

लखपति हैं उत्तरी विधानसभा की प्रत्याशी रोहिनी

वाराणसी के शहर उत्तरी से आम आदमी पार्टी से रोहिनी जायसवाल ने बुधवार को नामांकन किया। शपथ पत्र के अनुसार वह लखपति हैं। उनकी चल संपत्ति 53, 50, 936 रुपये है। पति की चल संपत्ति 71 लाख 99 हजार 639 रुपये और बेटी के नाम 6 लाख 75 हजार 794 रुपये हैं। अचल संपत्ति 37.50 लाख की है।

पति की एक करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये है। इनके पास 15 लाख 12 हजार का 315 ग्राम सोना, 10 लाख 80 हजार रुपये का 210 ग्राम सोना पति के नाम है। तीन लाख 36 हजार मूल्य का 70 ग्राम सोना बेटी के नाम है। बंगाली बाड़ा की रहने वाली रोहिनी जायसवाल बीएचयू से एमकॉम कर प्राइवेट सर्विस करती हैं। पति कार्डियोलाजिस्ट हैं। इन पर कोई कर्ज नहीं है। आपराधिक मुकदमा भी शून्य है।

 

राजेश्वर पटेल हैं करोड़पति

रोहनिया से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश्वर पटेल करोड़पति हैं। इस समय इनकी कुल चल संपत्ति 3305486 रुपये है जबकि इनकी पत्नी के पास 100331 रुपये तक की चल संपत्ति है। खास बात यह है कि इनके पास इस समय केवल 47000 रुपये नकदी है जबकि पत्नी के पास केवल छह हजार रुपये नकदी है।इसके अलावा 55096710 रुपये की अचल संपत्ति और पत्नी के पास 4530034 रुपये की अचल संपत्ति है। बैंकों से इनके नाम किसी तरह का कोई ऋण भी नहीं बकाया है। 
 

लखपति हैं दक्षिणी से प्रत्याशी मुदिता कपूर

वाराणसी। शहर दक्षिणी से कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर ने बुधवार को नामांकन किया। जिनके शपथ पत्र के अनुसार इनकी चल संपत्ति 58 हजार 250 रुपये सहित 87 लाख 71 हजार 45 रुपये और पति की 20 लाख 16 हजार 250 रुपये है। सिगरा की रहने वाली मुदिता पेशे से आर्किटेक्चर है।इनपर कोई कर्ज नहीं है। आपराधिक मुकदमा भी शून्य है।

करोड़ पति है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील कुमार
अजगरा विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील कुमार ने नामांकन किया।  उनके शपथ पत्र के अनुसार वे करोड़ पति है प्रत्याशी है। उनकी चल संपत्ति दो लाख 20 हजार नकद सहित कुल दो करोड़ 60 लाख 99 हजार है। पत्नी के नाम 33 लाख 69 हजार 378 रुपये और दो आश्रितों के नाम 18 लाख 28 हजार 744 रुपये है। स्वयं की अचल संपति 16 करोड़ 99 लाख 41 हजार 143 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed