अनुराग ठाकुर बोले: किसानों के प्रदर्शन का जनभावना पर असर नहीं, पिछली बार से ज्यादा पश्चिमी यूपी में ज्यादा सीटें जीतेगा भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी। किसानों के प्रदर्शन का जनभावना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी, योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत गुंडाराज के खिलाफ कार्रवाई, अभूतपूर्व विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण बनी सकारात्मक जन भावना के दम पर 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा के सवाल पर कहा कि हम विधेयक किसानों के लाभ के लिए लाए थे। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसी न किसी कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं पाए। अगर विधेयक निरस्त भी किए गए हैं, तो यह राष्ट्रीय हित में किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में बड़ी भीड़ देखी जा सकती थी और लोगों में बहुत उत्साह था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा की 76 सीटें पश्चिम उत्तर प्रदेश से आती हैं। 2017 में भाजपा ने 76 में से 66 सीट पर जीत हासिल की थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुंडाराज और माफियाराज को खत्म किया है जबकि पूर्व की सरकारें उन्हें कथित तौर पर संरक्षण देती थी।
महिलाओं को बुरे इरादे से कोई नहीं देख सकता
अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी सरकार के शासन काल में गुंडाराज और माफियाराज के चलते लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए थे और अब वे आदित्यनाथ शासन का काम देखकर लौट रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जहां महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार किया था। अब कोई भी महिलाओं को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता।
चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस के महिला केंद्रित दृष्टिकोण के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ हाथ मिलाया था। प्रियंका गांधी यह स्वीकार नहीं करेंगी कि सपा ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का समर्थन किया था? ब्राह्मण समुदाय में नाराजगी की खबरों पर ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।