फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime: Took out the body of a five-year-old girl from the grave, then slept with her

UP Crime: कब्र से पांच साल की बच्ची का शव निकाला फिर उसके साथ सो गया, देखकर कांप गए पिता; नहीं रुक रहे थे आंसू

Fri, 17 Nov 2023 11:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Nov 2023 11:04 AM IST
सार

दशाश्वमेध क्षेत्र के सदानंद बाजार निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बीमार बेटी की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ी तालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपनी बेटी की कब्र देखने गए थे। कब्र के ऊपर की मिट्टी असामान्य प्रतीत होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने कब्र को खुदवाया तो उसके अंदर से उनकी बेटी का शव गायब था।

विज्ञापन
UP Crime: Took out the body of a five-year-old girl from the grave, then slept with her
गिरफ्तार किया गया मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवड़ी तालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान की एक कब्र से पांच साल की बच्ची का शव निकालकर उसके बगल में नशे में धुत एक युवक सोया हुआ था। मासूम के पिता की सूचना पर लक्सा थाने की पुलिस ने आरोपी रेवड़ी तालाब निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नशे में धुत रफीक कब्रिस्तान में कब्र के लिए गड्ढा खोदने का काम करता है।

विज्ञापन


दशाश्वमेध क्षेत्र के सदानंद बाजार निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बीमार बेटी की उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई थी। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची का शव रेवड़ी तालाब क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपनी बेटी की कब्र देखने गए थे। कब्र के ऊपर की मिट्टी असामान्य प्रतीत होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने कब्र को खुदवाया तो उसके अंदर से उनकी बेटी का शव गायब था। इस पर उन्होंने खोजबीन शुरू की तो कब्रिस्तान के एक कोने में उनकी बेटी के शव के साथ मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू सोया हुआ था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी के शव के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर आई लक्सा थाने की पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में ले लिया और आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि बच्ची के शव के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की पुष्टि होगी तो उसके आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएगी। - अवधेश कुमार पांडेय, एसीपी दशाश्वमेध।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांप रहे थे पिता के हाथ, नहीं रुक रहे थे आंसू
मासूम बच्ची को खोने वाले पिता लक्सा थाने में आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ छोटू के खिलाफ तहरीर लिख रहे थे तो गम और गुस्से के कारण उनका हाथ कांप रहा था। अपने आंसुओं को पोछते हुए वह बुदबुदा रहे थे कि कैसा खराब दौर है और कैसा हैवान शख्स है, जिसने कब्र में भी मासूम बच्ची का शव सुकून से नहीं रहने दिया। बच्ची के पिता के साथ आए उनके करीबी उन्हें ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन उनकी आंखों से आंसुओं की धार नहीं रुक रही थी। बच्ची के पिता ने पुलिस से मांग की कि गिरफ्तार युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।


शराब के नशे में कुछ समझ में नहीं आया

गिरफ्तार रफीक सामान्य स्थिति में आया तो पुलिस ने उससे रात में पूछताछ की। उसने कहा कि वह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि समझ ही नहीं पाया कि वह कर क्या रहा है। वह पुलिस को बार-बार यह विश्वास भी दिला रहा था कि उसने बच्ची के शव के साथ कुछ गलत नहीं किया है। रफीक ने पुलिस से कहा कि उससे जो घृणित कृत्य हुआ है, उसकी सजा वह भुगतेगा। अपने परिजनों और परिचितों को अब भला वह क्या मुंह दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed