फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime: IIT BHU research student molested near hostel, all four accused arrested

यूपी क्राइम: आईआईटी बीएचयू की शोध छात्रा से हॉस्टल के पास छेड़खानी, चारों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 07:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Oct 2023 07:49 AM IST
सार

बीएचयू आईआईटी की एक शोध छात्रा ने बताया कि वह रविवार की देर रात अपनी सहपाठी के साथ हॉस्टल के समीप मौजूद थी। इसी दौरान चारपहिया वाहन सवार चार शोहदे दुर्व्यवहार करने लगे। सभी शराब के नशे में धुत प्रतीत हो रहे थे। दुर्व्यवहार का विरोध के साथ ही हॉस्टल के पास से जाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
UP Crime: IIT BHU research student molested near hostel, all four accused arrested
iit bhu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की दो शोध छात्राओं के साथ उनके हॉस्टल के पास ही चार युवकों ने छेड़खानी की है। छात्राओं ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की। इसी आधार पर सुरक्षा कर्मियों ने चारों को पकड़ कर लंका थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चारपहिया वाहन भी सीज कर दिया। 

विज्ञापन

बीएचयू आईआईटी की एक शोध छात्रा ने बताया कि वह रविवार की देर रात अपनी सहपाठी के साथ हॉस्टल के समीप मौजूद थी। इसी दौरान चारपहिया वाहन सवार चार शोहदे दुर्व्यवहार करने लगे। सभी शराब के नशे में धुत प्रतीत हो रहे थे। दुर्व्यवहार का विरोध के साथ ही हॉस्टल के पास से जाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इस पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों को सूचना देकर चारों के वाहन का नंबर नोट कर उन्हें मौके से हटाने के लिए कहा गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम आई और चारों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

छात्र हैं चारों आरोपी, निकले थे घूमने

पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपी छात्र हैं। आरोपियों में सुंदरपुर निवासी मनीष प्रजापति काशी विद्यापीठ से एमकॉम करके नेट-जेआरएफ की तैयारी कर रहा है। सुंदरपुर निवासी अमर सिंह मिर्जापुर स्थित एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। ब्रिज इन्क्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर निवासी अश्वनी व्यास काशी विद्यापीठ से एमए कर रहा है। दसमी, खोजवां निवासी आशीष जायसवाल पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर रहा है। अश्वनी व्यास के चारपहिया वाहन से सभी घूमने निकले थे। घूमते हुए चारों आईआईटी बीएचयू के एक गर्ल्स हॉस्टल के समीप पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed