फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Admission in 11-11 courses on basis of entrance and merit download admit card from tomorrow

यूपी कॉलेज: 11-11 कोर्स में एंट्रेंस व मेरिट के आधार पर दाखिला, कल से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; इस दिन परीक्षा

Sun, 22 Jun 2025 02:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

Varanasi News: पहली जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह आठ से 10 बजे तक स्नातक और दोपहर बाद तीन बजे से शाम 5 बजे तक परा स्नातक कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं कराईं जाएंगी।

विज्ञापन
UP College Admission in 11-11 courses on basis of entrance and merit download admit card from tomorrow
यूपी काॅलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Udai Pratap Autonomous College: यूपी कॉलेज ने नए सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की सूचना जारी कर दी है। सोमवार यानी कि कल दोपहर 12 बजे के बाद से वेबसाइट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर अपनी लॉगिन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट करा सकते हैं। यूपी कॉलेज में नए सत्र से 11 कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, डिप्लोमा समेत 11 कोर्स में सिर्फ मेरिट के ही आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा एक से लेकर पांच जुलाई तक कराई जाएगी।
विज्ञापन


11 जुलाई को मेरिट वाले कोर्स में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी। 20 जून को स्नातक और परास्नातक में आवेदन की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। कॉलेज की ओर से एक पत्र जारी कर प्रवेश परीक्षा की तिथि की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेरिट के आधार पर चयन संबंधित विषय के विभाग में ही सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। यहां आने वाले आवेदकों को अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर काउंसिलिंग करानी होगी। प्रवेश के 48 घंटे के अंदर फीस जमा करने का निर्देश दिया गया है। इससे सभी को सहूलियत होगी। 

200 रुपये में मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, आवेदन शुरू
उदय प्रताप कॉलेज में आरटीआई के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 21 जून से पांच जुलाई तक अभ्यर्थी कॉलेज के गोपनीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। 

यूपी कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा नियंता की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्नातक, परास्नातक, बैक और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं को सूचित किया गया है कि पांच जुलाई तक आवेदन नहीं किया गया तो आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आरटीआई के तहत लिखी कॉपी की फोटोकॉपी मांगी जा सकती है। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच दिखाई जाएगी। 

उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी की कॉपी 200 रुपये जमा करने होंगे। यूपी कॉलेज की ओर से सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इसे डिजि लॉकर पर भी अपलोड किया जा रहा है। वहीं, छात्र और छात्राओं को रिजल्ट की हार्डकॉपी देने से पहले आपत्तियों और संदेह का निस्तारण किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी कराकर दी जा रही है। 

इन कोर्स की होगी प्रवेश परीक्षा : बीए, बीएससी बायो, मैथ, बीकॉम, बीएससी ऑनर्स कृषि, एमएससी-रसायन, वनस्पति, भौतिक और जंतु विज्ञान के साथ ही एमए और एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

इन कोर्स में मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश : बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, पीजी में हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, रक्षा एवं सामाजिक अध्ययन, सांख्यिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed