फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 number of passengers increased at Varanasi airport with With election 40 to 45 Flight movement daily

UP Chunav 2022: चुनावी सरगर्मी के साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या, रोजाना 40 से 44 विमानों की आवाजाही

Sun, 20 Feb 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।  फरवरी के पहले सप्ताह में जहां प्रतिदिन 15 से 20 विमानों का संचालन होता था, वह इस समय रोजाना 40 से 44 विमानों की आवाजाही हो रही है। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022 number of passengers increased at Varanasi airport with With election 40 to 45 Flight movement daily
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जैसे-जैसे बढ़ने लगी है, वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ गर्ई है। फरवरी के पहले सप्ताह में जहां प्रतिदिन 15 से 20 विमानों का संचालन होता था, वह इस समय रोजाना 40 से 44 विमानों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन


इनमें दिल्ली सहित देशभर के अन्य राज्यों से भी यात्री आ रहे हैं। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। पश्चिमी यूपी के चुनाव जैसे-जैसे खत्म हो रहे हैं, वैसे-वैसे पूर्वांचल में नेताओं की आवाजाही बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू
विमानन कंपनी के अधिकारियों की मानें तो विधानसभा चुनाव की वजह से इस समय लोगों की आवाजाही बढ़ी है। वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू और हैदराबाद के लिए विमान संचालित किए जा रहे हैं। 11 फरवरी से स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मतदान से पहले दो बार बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी, यहीं से पूर्वांचल में ताकत झोकेंगी भाजपा

एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने कहा कि  कोरोना और कोहरे के असर से विमान यात्रियों की संख्या में कमी हो गई थी। कोहरे का असर कम होने और चुनावों की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। आने वाले दिनों में यात्रियों और विमानों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। 

इस माह 10 फरवरी से बढ़ती यात्रियों और विमानों की संख्या

फरवरी माह        विमान       यात्रियों की संख्या 

10 फरवरी        34 विमान    4902 यात्री
11 फरवरी        38 विमान    5685 यात्री
12 फरवरी        38 विमान   5760 यात्री
13 फरवरी        38 विमान   6467 यात्री
14 फरवरी        38 विमान   5833 यात्री
15 फरवरी        38 विमान   5319 यात्री
16 फरवरी        42 विमान   6371 यात्री
17 फरवरी        44 विमान   6459 यात्री
18 फरवरी        44 विमान   6517 यात्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed