फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Scrutiny 2026 Around 10,000 UP Board answer sheets will undergo scrutiny in CCTV camera

UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड की करीब 10 हजार कॉपियों की होगी स्क्रूटनी, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Tue, 09 Jun 2026 06:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 09 Jun 2026 06:28 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में यूपी बोर्ड की करीब 10 हजार कॉपियों की स्क्रूटनी होगी। यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। यह कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board Scrutiny 2026 Around 10,000 UP Board answer sheets will undergo scrutiny in CCTV camera
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड के असंतुष्ट छात्र-छात्राओं की करीब 10 हजार कॉपियों की स्क्रूटनी का काम शुरू हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। स्क्रूटनी का यह कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, जून के अंतिम सप्ताह में मूल मार्कशीट मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि स्क्रूटनी कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इसी उद्देश्य से यह काम कैमरे की निगरानी में किया जा रहा है। इंटरमीडिएट की आठ हजार से ज्यादा कॉपियों की जांच होनी है। वहीं, हाईस्कूल की 1600 से ज्यादा कॉपियों की स्क्रूटनी की जाएगी। 
विज्ञापन


इस कार्य के लिए चार सदस्यीय एक समिति भी गठित की गई है। यह समिति स्क्रूटनी के दौरान वहां मौजूद रहेगी। संबंधित विषय के शिक्षक भी उपलब्ध रहेंगे। वे कॉपियों का विधिवत मूल्यांकन कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के छात्रों को मार्कशीट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मार्कशीट इसी माह जून के अंतिम सप्ताह में मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध करीब दस जिलों से 4697 आवेदन मार्कशीट संशोधन के लिए आए हैं। इनमें छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, जेंडर और फोटो में बदलाव जैसे विभिन्न प्रकार के संशोधन शामिल हैं। सबसे अधिक 1275 आवेदन नाम संशोधन के लिए प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed