फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board result 2023: Girls again top in board exam, here are the toppers of 10th and 12th

UP board result 2023: बोर्ड परीक्षा में बेटियां फिर अव्वल, ये रहे 10वीं और 12वीं के टॉपर

Wed, 26 Apr 2023 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 26 Apr 2023 11:14 AM IST
सार

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी ज्यादा बेटियां पास हुई हैं। हाईस्कूल में लड़कों की अपेक्षा 5.91 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में लड़कों के मुकाबले 8.83 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वरीयता सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम है।

विज्ञापन
UP board result 2023: Girls again top in board exam, here are the toppers of 10th and 12th
हाईस्कूल में नमन गुप्ता, इंटर में सिमरन पटेल ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में काशी के मेधावियों का दबदबा है। तमाम मेधावियों ने प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल के मेधावी नमन, अर्चना, अंकिता और अभय का नाम टॉप-10 की सूची में शामिल है। इसी तरह इंटरमीडिएट की सिमरन, दिव्यांशी व सुहानी मोदनवाल ने भी प्रदेश स्तरीय वरीयता सूची में जगह बनाई है।

विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी ज्यादा बेटियां पास हुई हैं। हाईस्कूल में लड़कों की अपेक्षा 5.91 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में लड़कों के मुकाबले 8.83 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वरीयता सूची में भी बेटियों का दबदबा कायम है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Board: परिणाम में गड़बड़ी दूर कराने के लिए छात्र कर सकेंगे आवेदन, जानें- तारीख और कितने देने होंगे पैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो नतीजे जारी किए हैं, उसके मुताबिक, श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र नमन गुप्ता ने हाईस्कूल में 97.50 फीसदी अंक हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है। नमन को प्रदेश की वरीयता सूची में चौथा स्थान मिला है। इसी तरह शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर की छात्रा अर्चना ने 97.33 फीसदी अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान प्राप्त किया है। श्री सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कठिराव की अंकिता देवी ने 96.67 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। बनकट स्थित पीसी इंटर कॉलेज के अभय वर्मा को 96.50 फीसदी अंक मिले हैं। वह प्रदेश की वरीयता सूची में दसवें स्थान पर हैं।

 

UP board result 2023: Girls again top in board exam, here are the toppers of 10th and 12th
यूपी बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

इंटरमीडिएट में श्रद्धा इंटर कॉलेज की सिमरन 96.40 फीसदी अंक प्राप्त करके झंडा गाड़ा है। सिमरन की प्रदेश स्तरीय रैंक छठवीं है। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार की छात्रा दिव्यांशी सिंह 96.20 फीसदी अंक हासिल करके सातवें स्थान पर रही हैं। श्रद्धा इंटर काॅलेज कचनार राजातालाब की सुहानी मोदनवाल ने भी 96.20 फीसदी अंक प्राप्त करके सातवें स्थान पर काबिज हैं।

हाईस्कूल

पंजीकृत विद्यार्थी - 53,431

परीक्षा में शामिल- 50,548

लड़के- 24,475

लड़कियां- 26,051

सफल हुए- 45,016

उत्तीर्ण हुए- 89.06 फीसदी

लड़के- 86.01 फीसदी

लड़कियां- 91.92 फीसदी

इंटरमीडिएट

पंजीकृत विद्यार्थी 52,859

परीक्षा में शामिल 49,393

लड़के- 24,493

लड़कियां- 24,900

सफल हुए 42,044

उत्तीर्ण हुए- 85.12 फीसदी

लड़के- 80.67 फीसदी

लड़कियां- 89.50 फीसदी

UP board result 2023: Girls again top in board exam, here are the toppers of 10th and 12th
यूपी बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

पहले इंजीनियर फिर आईएएस बनने का सपना

हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान करने से नमन गुप्ता गदगद हैं। उनका परिवार भी खुश है। रामनगर के पंचवटी निवासी राजहंस गुप्ता के बेटे नमन ने कहा कि इंजीनियरिंग करने का सपना है। विज्ञान की पढ़ाई पसंद है। अभी पूरा ध्यान इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रीत करना है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराना है।

सफलता का मंत्र

स्कूल की पढ़ाई जरूरी है, लेकिन उसका रिवीजन और भी महत्वपूर्ण होता है। स्कूल की तरह ही घर पर पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति से रोजाना पढ़ना चाहिए। निश्चित सफलता मिलेगी।

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं सिमरन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की छठवीं और जिले की पहली रैंक हासिल करने वाली सिमरन ने मान बढ़ाया है। सिमरन अपनी सफलता से उत्साहित हैं। भीखमपुर निवासी यशवंत पटेल की बेटी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी बनना है। लक्ष्य तय करके पढ़ाई कर रही हूं। स्नातक के बाद प्रशासनिक सेवा से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं देनी हैं।

सफलता का मंत्र

एक विषय की पढ़ाई तक खुद को समेटना ठीक नहीं रहता है। सभी विषयों की तैयारी महत्वपूर्ण व जरूरी होता है। निश्चित सफलता में समय प्रबंधन जरूरी है। लक्ष्य तय करके आगे बढ़ें। निश्चित सफलता मिलेगी।

समय से परीक्षा कराई गई, फिर कॉपियों का मूल्यांकन कराके परिणाम घोषित कर दिए गए। इंटरमीडिएट के सफल विद्याथीZ अब स्नातक में दाखिला ले सकेंगे। समय से दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्रदेश व जिला स्तरीय वरीयता सूची में तमाम मेधावियों ने जगह बनाई है। यह गौरव बढ़ाने वाला है। -सतीश सिंह, अपर सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed