फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board result 2017 varanasi topper

यूपी बोर्ड परीक्षा 2017: 10वीं में इमरान वाराणसी के टॉपर, देखें पूरी सूची

Fri, 09 Jun 2017 07:34 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
up board result 2017 varanasi topper
परीक्षाफल
आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। शुक्रवार दोपहर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 54 लाख 66 हजार 531 परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला हो गया। सीबीएसई और आईसीएसई रिजल्ट में परचम फहराने के बाद पूर्वांचल की बेटियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में भी जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन


ओवरऑल इस बार परीक्षा का परिणाम अच्छा रहा है। दोपहर में जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो परीक्षा के नतीजे देख छात्र खुशी से चहक उठे। हाईस्कूल में फतेहपुर की तेजस्वी  देवी  95.83 प्रत‌िशत अंक के साथ राज्य के टॉपर हैं। हाईस्कूल का रिजल्ट 81.18 प्रत‌िशत रहा है और इंटरमीड‌िएट का रिजल्ट 82.62 फीसदी रहा।
विज्ञापन


इंटरमीड‌िएट में फतेहपुर में प्र‌ियांशी त‌िवारी ने टॉप क‌िया है। उन्हें 96.20 फीसदी अंक म‌िले हैं।

वाराणसी में इंटरमीड‌िएट में पहले स्थान पर तीन छात्रों ने कब्जा जमाया है। रुचि प्रजापति, आशुतोष और विष्णु वर्नवाल के एकसमान 453 अंक( 90.60 प्रतिशत) आए हैं। जिले में दूसरे स्थान पर भी दो लोगों का नाम है। आशुतोष कुमार मौर्य और रितु वर्मा 452 अंक(90.40 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर 449 अंक (89.80 प्रतिशत) के साथ सुरज कुमार तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं की परीक्षा में 551 अंक(91.83 प्रतिशत)  के साथ मोहम्मद इमरान वाराणसी जिला टॉपर है। दूसरे स्थान पर रीतिका सिंह 545 अंक( 90.83 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर विकास कुमार पटेल 543(90.50 प्रतिशत) है।

पूर्वांचल के अन्य जिलों में इन्होंने किया टॉप


आजमगढ़ के टॉपर
हाई स्कूल
1- श्रेया यादव 94 %
2- आशीष 91.83
3- श्यामबहादुर 91.67

इंटर
 
1-शिवांगी यादव 94.20
2- प्रिया यादव 94.20
3-सुनील यादव 92.85
4- आशीष कुमार 92.60

मऊ जिले के टॉपर
इंटरः राबिया खातून 94.4 प्रतिशत
दीपाली मल्ल 94.2 
हाईस्कूलः श्रद्धा त्रिपाठीः 94.17 प्रतिशत

चंदौली के टॉपर
हाईस्कूलः विकास यादव 90.67 प्रतिशत
इंटरः रामदरश यादव 91.40 प्रतिशत 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed