फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Number of high school pre board being uploaded on website

यूपी बोर्ड : वेबसाइट पर अपलोड हो रहे हाईस्कूल प्री बोर्ड के नंबर

Wed, 19 May 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Number of high school pre board being uploaded on website
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के फैसले का विद्यार्थियों को इंतजार हैं। वहीं, हाईस्कूल में प्री बोर्ड और अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने वाले छात्रों के अंक को वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस काम के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 18 मई तक का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक बहुत से छात्रों के नंबर अपलोड नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नंबर अपलोड करने की तिथि 20 मई तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा को लेकर अगले सप्ताह तक कोई फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 402 विद्यालयों में इस साल करीब 50 हजार विद्यार्थियों को हाईस्कूल की परीक्षा देनी थी। तैयारियां भी चल रही थीं लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा टल गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि विद्यालयों को प्री बोर्ड परीक्षा और अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड करना है। तिथि बढ़ा दी गई। सभी प्रधानाचार्यों को समय से सूची अपलोड करने को कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed