{"_id":"593aeb2c4f1c1b8c6b9c7f25","slug":"up-board-girls-in-azamgarh-shreya-in-high-school-and-shivwangi-in-inter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : आजमगढ़ में लड़कियों ने मारी बाजी, हाईस्कूल में श्रेया और इंटर में शिवांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : आजमगढ़ में लड़कियों ने मारी बाजी, हाईस्कूल में श्रेया और इंटर में शिवांगी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की टॉपर श्रेया सिंह को मिठाई खिलाते परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से संचालित यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा शुक्रवार हो गई। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन
हाईस्कूल में चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर की छात्रा श्रेया सिंह और इंटरमीडिएट में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तहबरपुर की छात्र शिवांगी और श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कॉलेज अक्षयबट की छात्रा प्रिया यादव ने संयुक्त रूप से जिले में टॉप किया।
विज्ञापन
अगर जिले में हाई स्कूल के टॉप टेन छात्रों की स्थिति पर गौर करें तो इसमें कुल 20 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। जिसमें चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर की छात्रा श्रेया सिंह ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश के टाप टेन में जगह बनाई और जिले में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं एलडीएनबीबी हायर सेकेंड्री स्कूल देवारा कदीम के छात्र आशीष कुमार ने 91.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा, लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर के छात्र श्याम बहादुर और श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कालेज के छात्र अंशु यादव ने 91.67 प्रतिशत के तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं एसपीएचएसएस सेवरी मंदिर सतना की दिव्या सिंह ने 91.33 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा, सर्वोदय इंटर कॉलेज हमीरपुर महराजगंज के तेजबहादुर यादव 91.17 प्रतिशत के साथ पांचवां, एसबीआर इंटर कालेज कोइनहां बड़सरा के छात्र आदित्य यादव ने 91 प्रतिशत के साथ छठवां, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा के जवाला विश्वकर्मा ने 90.67 प्रतिशत के साथ सातवां, सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज उफरी अंबारी की अंकिता यादव ने आठवां, श्री मथुरा इंटर कालेज नाहरपुर की चांदनी राजभर, राष्ट्रीय इंटरकालेज की नेहा यादव, चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल के आशीष सिंह, अंजलि यादव, मोनिका यादव, श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कालेज अक्षयबट की प्रियंका यादव ने 90.33 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
दसवें स्थान पर 90.17 प्रतिशत अंकों के साथ इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा की प्रतिभा यादव, मां श्रृंगारी बालिका इंटर कालेज भरौली की दिव्या यादव, विजय नरायन हायर सेकेंड्री स्कूल गोपालपुर और श्रीमती कैलाशी इंटर कालेेज अक्षयबट की मोनिका यादव रहीं।
वहीं अगर इंटरमीडिएट के टॉप टेन में छात्रों की स्थिति पर गौर करें तो इसमें कुल 15 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। जिसमें राष्ट्रीय इंटर कालेज तहबरपुर की छात्रा शिवांगी यादव और श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कालेज अक्षयबट की छात्रा प्रिया यादव ने 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान हासिल किया।
चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर के छात्र सुमित यादव ने 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल के ही छात्र आशीष कुमार ने 92.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कालेज कोयलसा की प्रतिभा यादव और इसी कालेज की सलोनी गुप्ता ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा, चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर के छात्र अमन शर्मा ने 92.20 प्रतिशत के साथ पांचवां, चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर के ही हर्ष यादव ने 92 प्रतिशत के साथ छठवां, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा की प्रज्ञा सिंह ने 91.80 प्रतिशत के साथ सातवां, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज कोयलसा की ही श्वेता यादव ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया।
91.40 प्रतिशत अंकों के साथ चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र सुधीर मद्घेशिया और श्रीमती कैलाशी देवी इंटर कालेज अक्षयबट की छात्रा ज्योति मिश्रा को संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ कृषक इंटर कालेज बघरा उचहुंवा की रीतिका सिंह, एमजे हायर सेकेंड्री स्कूल भवानीपुर की छात्रा प्रिया सिंह और सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज उफरी अंबारी के छात्र अवनीश कुमार यादव संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।