फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam Tips: Tips given by experts to get good marks in English, follow before the exam

UP Board Exam Tips: अंग्रेजी में अच्छे नंबर पाने के लिए विशेषज्ञों ने दिए टिप्स, परीक्षा से पहले अपनाएं

Sat, 28 Jan 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज में अंग्रेजी में सहायक अध्यापक मीनू यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर को लिखकर अभ्यास करें। कंप्रीहेसिव पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही प्रश्नों का उत्तर दें। विशेषज्ञ की मानें तो टेंस की जानकारी और प्रोज-पोएट्री के पाठों का सारांश यदि तैयार है तो अच्छे नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन
UP Board Exam Tips: Tips given by experts to get good marks in English, follow before the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा एक मार्च को होगी। बोर्ड ने अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न भी इस साल से बदल दिया है। 70 अंकों के प्रश्नपत्र में 20 अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पहली बार प्रश्न पत्र में गद्यांश पर आधारित परंपरागत प्रश्नों के अलावा इससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न भी रहेंगे। इसी प्रकार व्याकरण से भी बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज में अंग्रेजी में सहायक अध्यापक मीनू यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर को लिखकर अभ्यास करें। कंप्रीहेसिव पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही प्रश्नों का उत्तर दें। विशेषज्ञ की मानें तो टेंस की जानकारी और प्रोज-पोएट्री के पाठों का सारांश यदि तैयार है तो अच्छे नंबर मिलेंगे। क्योंकि इसकी जानकारी होने से छात्र अपने मन से प्रश्न का उत्तर बनाकर लिख सकते हैं। भूत, भविष्य व वर्तमान काल के बीच के अंतर और उसमें प्रयोग होने वाले वर्ब की जानकारी बहुत जरूरी है। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का  शब्द कोष मजबूत हो तो कभी कोई समस्या नहीं होगी। व्याकरण के लिए टेंस को भली-भांति पढ़ लें। इससे ट्रांसलेशन में भी फायदा पहुंचता है। अपठित गद्य का उत्तर देने से पहले कम से कम दो बार पढ़े। अच्छी तरह पढ़ने के बाद 80 फीसदी प्रश्नों का उत्तर उस गद्यांश से मिल जाएगा। 
विज्ञापन

लघु व विस्तृत प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें। 

ये भी जाने

प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। भाग अ व भाग ब
- भाग अ के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसका आपको सही उत्तर को ओएमआर शीट में गोला करना है।
- भाग ब में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। इस भाग में साहित्य और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed