फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam time changed, exam will be held from 8.30 am

Varanasi News: यूपी बोर्ड परीक्षा का समय बदला, 8.30 बजे से होगी परीक्षा

Tue, 20 Feb 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
UP board exam time changed, exam will be held from 8.30 am
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा इस बार बदले समय से होगी। परीक्षा का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा का समय बदलकर 8.30 बजे कर दिया गया है। परीक्षा 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर दोनों पाली में आधे घंटे तक पहुंचने वालों को विलंब का कारण बताना होगा। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों की अनुमित पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में जिले में 128 केंद्रों पर 98886 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 52157 और इंटर में 46729 परीक्षार्थी हैं। अब जबकि दो दिन का समय बचा है, ऐसे में 128 में से 103 केंद्रों पर कॉपी के साथ ही पेपर भी पहुंच गए हैं। जहां तक परीक्षा के समय की बात है तो बोर्ड की ओर से केवल पहले पाली का ही समय बदला गया है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 2 से 5.15 बजे तक) के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी सूचना केंद्रों पर चस्पा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार सुबह की पाली में समय के एक घंटे बढ़ाए जाने की जानकारी सभी संबंधित 128 केंद्रों को भिजवाया गया है। परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 8.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद भी यदि कोई परीक्षार्थी 30 मिनट देरी से पहुंचता है तो केंद्र पर मौजूद अधिकारी की अनुमति पर परीक्षा दे सकेंगे। विकलांग एवं दृष्ट बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed