{"_id":"5888e2c94f1c1b9e7dcf494d","slug":"up-board-exam-starts-on-16-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से, वाराणसी में 1,27,000 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से, वाराणसी में 1,27,000 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
board exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच होंगी। बोर्ड की ओर से बुधवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके मुताबिक हाईस्कूल परीक्षा 16 मार्च से एक अप्रैल के बीच कुल 15 कार्य दिवसों और इंटरमीडिएट परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल के बीच कुल 25 कार्यदिवसों में पूरी होगी।
इससे पूर्व 2016 की बोर्ड परीक्षा इस बार की अपेक्षा लगभग एक महीने पहले 18 फरवरी से 23 मार्च के बीच पूरी हुई थी। इस बार विधानसभा चुनाव की वजह से चुनाव आयोग ने यूपी बोर्ड से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने को कहा था।
इस साल बनारस जिले से यूपी बोर्ड परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 67378 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 58564 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 373 विद्यालय के परीक्षार्थी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर में हाईस्कूल में 34,04,715 तथा इंटरमीडिएट में 26,56,319 अर्थात कुल 60,61,034 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड सचिव के मुताबिक इस बार भी 31 संवेदनशील जिलों में कापियों में हेरा-फेरी रोकने के लिए कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी।
अबकी बार बोर्ड परीक्षा में गतवर्ष की अपेक्षा कुल सात लाख साठ हजार चार सौ इकसठ परीक्षार्थी कम हो गए। हाईस्कूल परीक्षा में 3,45,039 तथा इंटरमीडिएट में 4,15,422 अर्थात 7,60,461 परीक्षार्थी कम हो गए।

फीकी रहेगी परीक्षार्थियों की होली
मदरसा बोर्ड की परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होली के दो दिन बाद 16 मार्च से शुरू होने से परीक्षार्थियों की होली फीकी रहेगी, परीक्षार्थियों को होली पर मस्ती करना भारी पड़ सकता है।
2016 में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने और होली 24 मार्च को पड़ने के कारण हाईस्कूल की परीक्षा पूरी हो गई थी जबकि इंटरमीडिएट के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं भी पूरी हो गई थी।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 11 हजार 500 परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की संभावना है। बोर्ड सचिव के मुताबिक परीक्षा 21 अप्रैल तक पूरी करने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। बोर्ड परीक्षा 2017 के लिए 70 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय मुद्रणालय में छपकर तैयार हो चुकी हैं। कापियों को जिले में भेजने का काम शुरू हो चुका है।
कापियों में हेरा-फेरी रोकने केलिए 31 जिलों की कापियों पर कोडिंग की जाएगी। जिन जिलों की कापियों की कोडिंग की जाएगी उनमें शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्घार्थनगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही, गाजीपुर शामिल हैं।