फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2024 Eight zonal 12 sector and 128 static magistrates will monitor in Varanasi

UP Board Exam 2024: काशी के 128 केंद्रों पर आठ जोनल, 12 सेक्टर और 128 स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान

Mon, 19 Feb 2024 02:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

UP Board Exam: वाराणसी में बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। जिले में इस बार हाईस्कूल में कुल 52,157 और इंटर में 46,729 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय क्वींस कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Eight zonal 12 sector and 128 static magistrates will monitor in Varanasi
UP Board Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। 128 केंद्रों पर परीक्षा की कमान आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 128 स्टेटिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे। 128 केंद्र और 128 वाह्य व्यवस्थापक और पांच सचल दल भी नकलविहीन परीक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा के लिए 4485 कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। 22 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में 98,886 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षक के लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई थी। इसके बाद एक-दूसरे केंद्रों पर बदल कर उनकी सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सचल दल के अलावा विभिन्न स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रों के सभी कमरों में वायस रिकॉर्डर व सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कुल 128 परीक्षा केंद्रों में आठ राजकीय विद्यालय, 65 अशासकीय विद्यालय, 55 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस बार हाईस्कूल में कुल 52,157 और इंटर में 46,729 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय क्वींस कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed