फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Date of intermediate practical examinations to be held in two phases announced

UP Board Exam: इंटरमीडिएट की दो चरणों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, ये रही पूरी डिटेल

Sat, 18 Nov 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 18 Nov 2023 10:20 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि पहला चरण 25 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में वाराणसी मंडल की परीक्षा विज्ञान वर्ग के अलावा गृहविज्ञान, भूगोल के छात्र देंगे।

विज्ञापन
UP Board: Date of intermediate practical examinations to be held in two phases announced
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। दूसरे चरण में वाराणसी मंडल की परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक होगी। इसकी सीसीटीवी से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। पहली बार प्री-बोर्ड में भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। यह पांच से 12 जनवरी तक प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएंगी। जिले के 46 हजार से अधिक इंटरमीडिएट के छात्र हैं। जिले में 46 हजार से ज्यादा छात्र हैं।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि पहला चरण 25 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में वाराणसी मंडल की परीक्षा विज्ञान वर्ग के अलावा गृहविज्ञान, भूगोल के छात्र देंगे। हाईस्कूल की आंतरिक मूल्यांकन, नैतिक खेल, शारीरिक शिक्षा एवं इंटरमीडिएट की खेल और शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्य परिषद के वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। यह वेबसाइट 10 जनवरी से क्रियाशील हो जाएगी। वहीं, बोर्ड परीक्षा के पहले प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी तक प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed