फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board

कोर्स में कटौती पर समिति की रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
up board
वाराणसी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब नए सत्र के प्रवेश की भी तैयारियां भी स्कूल कॉलेजों में शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रवेश की प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस बारे में कोई फैसला नहीं हो सका है। लेकिन नए सत्र में पाठ्यक्रम में कटौती कर उसे कम करने की चर्चाओं के बीच अब परीक्षार्थियों और स्कूल प्रबंधन को बोर्ड के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में स्कूल कॉलेजों में जहां परीक्षाएं नहीं हो पाईं। वहीं अब रिजल्ट जारी होने के बाद अगली कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच सीबीएसई और यूपी बोर्ड के क्लास के पाठ्यक्रमों को कम करने की बात भी सामने आई हैं। किस क्लास में कौन-कौन से पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी इसका फैसला भी पाठ्यक्रम निर्धारण समिति को करना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कोर्स के लिए समिति का गठन भी किया जा चुका है। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद में पाठ्यक्रम निर्धारण समिति का गठन किया गया है लेकिन जब तक समिति की कोई रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि क्या होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय-कॉलेजों में प्रवेश के लिए करना पड़ेगा इंतजार
वाराणसी। इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होने के बाद स्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रक्रिया शुरू तो हो गई है लेकिन कुछ नियमों का निर्धारण होना बाकी है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जहां प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है वहीं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश आवेदन पत्र कब से मिलेंगे और प्रवेश की प्रक्रिया किस आधार पर होगी इस पर अभी चार जुलाई को बैठक होगी। काशी विद्यापीठ से संवाद महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर कोई प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। काशी विद्यापीठ की ओर से प्रवेश आवेदन पत्र का वितरण शुरू किया गया था, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए उसकी तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed