{"_id":"5c73a3cabdec22120179c156","slug":"up-board-12th-mathematics-exam-paper-out-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : बलिया में परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही 12वीं गणित का पेपर हुआ वायरल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : बलिया में परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले ही 12वीं गणित का पेपर हुआ वायरल, मचा हड़कंप
Mon, 25 Feb 2019 01:44 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर वायरल हुई कथित कॉपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल और पेपर वायरल होने को लेकर बदनाम हो रहा बलिया सोमवार को एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा है। बलिया जिले में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट गणित के प्रश्नपत्र की हल की हुई कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हो गई।
जिले में सोमवार को दूसरी पाली में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के गणित की परीक्षा होनी थी। जिसका समय दोपहर 2 बजे से था, लेकिन इसी बीच परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले ही व्हाट्सएप पर गणित के सीरीज 324 (ईएन) प्रश्नपत्र की हल की गई कॉपी वायरल हुई है।
कापियों के वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि शुरुआत में वायरल हुई हल कापियों पर कहीं भी प्रश्नपत्र का सीरीज नंबर अंकित नहीं होने के कारण ऊहापोह की स्थिति रही। लेकिन परीक्षा शुरू होने के बाद यह स्थिति साफ हो गई और नकल माफिया हल कापियों को संबंधित केंद्रों पर धड़ल्ले से पहुंचाते रहे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के जिम्मे ही प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने व केंद्रों पर इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होती है। सूत्रों की मानें तो बिना शिक्षा विभाग की मिलीभगत से डेढ़ घंटे पहले हल कापियां तैयार नहीं हो सकती हैं। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र व बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी व सहायक शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है।

Trending Videos
question paper
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इसके पहले 22 फरवरी को भी इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रश्नपत्र संख्या 346 (एफआई) का पेपर व हल फोटो कॉपी वायरल होने लगी थी। इससे यही साबित होता है कि नकल माफियाओं पर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।