UP Board Result 2020: गाजीपुर में हिमांशु यादव हाईस्कूल और आकांक्षा यादव इंटर में जिला टॉपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को दिन में जारी कर दिया गया। गाजीपुर जिले में हाईस्कूल में 76.56 प्रतिशत एवं इंटर में 56.43 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए।
हाईस्कूल में बीएसवीपीयूएमवी स्कूल के छात्र हिमांशु यादव ने 92.33 फीसदी और इंटर में पंडित मदन मोहन इंटर कालेज की आकांक्षा यादव ने 91.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 92,148 में से 59,243 एवं इंटर में 84678 में से 41,472 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।
12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।