{"_id":"5ef704c8a7de5346a3560c8a","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-toppers-of-up-board-10th-class-dheeraj-patel-from-varanasi-baldev-inter-college-baragaon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: वाराणसी के हाईस्कूल टॉपर बनना चाहते हैं आईएएस, धीरज पटेल ने हासिल किए इतने नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2020: वाराणसी के हाईस्कूल टॉपर बनना चाहते हैं आईएएस, धीरज पटेल ने हासिल किए इतने नंबर
Sat, 27 Jun 2020 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
धीरज पटेल (सफेद शर्ट में) परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वाराणसी में हाईस्कूल में धीरज पटेल ने कक्षा 10th में जिला टॉप किया है। छात्र ने 600 में 557(92.83%) नंबर प्राप्त किए हैं। वह बलदेव इंटर कालेज बड़ागांव का छात्र है। इस बार वाराणसी में हाईस्कूल का रिजल्ट 85.72 प्रतिशत रहा है। इस दौरान 57,964 छात्रों में से 53,940 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 46,238 छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे नंबर पर विशेष सोनकर (प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर) और कर्ण पाल (श्रवनपुर के एबी बाजपेयी इंटर कॉलेज) हैं। दोनों ने 553(92.17) नंबर हासिल किए हैं, तीसरे नंबर पर कर्ण पाल हैं। इन्होंने भी 553 नंबर हासिल किए हैं। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की सव्या पांडेय तीसरे नंबर हैं। उन्होंने 551(91.83) नंबर हासिल किए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में हाईस्कूल में टॉप करने वाला छात्र खरगपुर का धीरज पटेल है, जो आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले धीरज के पिता जयप्रकाश पटेल किसी किराये पर ऑटो लेकर बनारस में चलाते हैं। धीरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही अपने गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।
12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।
गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। उससे पहले साल 2018 में दसवीं के परिणाम 75.16 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में 81.18 फीसदी, 2016 में 87.66 फीसदी और साल 2015 में दसवीं का परिणाम 83.74 फीसदी रहा था।
कैसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
-विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
-अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट ले लें।
कैसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
-विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
-अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंट ले लें।