फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 10th abhay sharma and 12th nikita yadav from chandauli

UP Board Result 2020: चंदौली में हाईस्कूल में अभय शर्मा और इंटर में भाष्कर ने जिला टॉप किया

Sat, 27 Jun 2020 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 10th abhay sharma and 12th nikita yadav from chandauli
up board result 2020 (दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते लंबे अतंराल के बाद यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी हो गया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। चंदौली जिले में हाईस्कूल में बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर पीडीडीयू के छात्र अभय शर्मा ने 91 फीसदी के साथ और सकलडीहा इंटर कालेज के छात्र भाष्कर ने 92.00 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टाप किया है। अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीण करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके परिवार में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन

वहीं हाईस्कूल में राधाकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वभनियांव, कमालपुर की संध्या वर्मा 90 फीसदी अंक लेकर दूसरे और सम्राट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटसा, कमालपुर की छात्रा नेहा मौर्या 89.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह इंटर में खंडवारी देवी इंटर कालेज के आकाश मौर्य ने 84.80 और हरिद्वार इंटर इंटर कालेज कमालपुर के पवन कुमार गुप्ता 84.20 फीसदी अंक हासिल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष हाईस्कूल में जिले में कुल 38,257 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 34,258 ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि इंटर में 32255 पंजीकृत थे और परीक्षा में 31731 शामिल हुए थे । इसमें संस्थागत और प्राइवेट छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिले में इस बार 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद कुमार राय ने जिले में हाईस्कूल और इंटर में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के लगन का नतीजा है कि परीक्षा परिणाम बेहतर आया है।

10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed