फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up block pramukh chunav 2021 election 47 block pramukh elected unopposed in 10 districts of Purvanchal voting for 83 seats today latest update

UP Block Pramukh Chunav: पूर्वांचल के 10 जिलों में 47 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, 83 सीटों के लिए मतदान जारी

Sat, 10 Jul 2021 01:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 01:27 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021:  वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल के 130 ब्लॉकों में  83 सीटों के लिए आज जारी है। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election  47 block pramukh elected unopposed in 10 districts of Purvanchal voting for 83 seats today latest update
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के 10 जिलों (वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल ) के 130 ब्लॉकों में आज सुबह 11 बजे  83 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया।  कई जगह मतदान केंद्रों के बाहर सपा और भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटी है। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।  सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्ष व्यवस्था रखी गई है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पद के 42 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे। इससे 11 नए प्रत्याशियों समेत कुल 47 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। तीनों मंडलों के 130 ब्लॉकों में अब 83 सीटों के लिए आज मतदान होगा।
विज्ञापन



इन सीटों पर हो रहा मतदान
वाराणसी के 8 ब्लॉकों में पिंडरा से संजय पटेल निर्दल और बड़ागांव से दीपक सिंह निर्दल के पर्चा वापस लेने के बाद चार ब्लॉकों में चुनाव हो रहा है। यहां  9 प्रत्याशी मैदान में हैं। 4 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बलिया के नवानगर से सपा के शौकत अली के नामांकन वापस लेने से भाजपा के केशव प्रसाद निर्विरोध चुने गए वहीं  चिलकहर से बसपा के छोटे लाल ने पर्चा वापस ले लिया जिससे सपा के अनुराग गर्ग निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया में अब 9 ब्लाकों में चुनाव हो रहे हैं। गाजीपुर में 10 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए। देवकली में निर्दल प्रत्याशी आशादेवी के पर्चा वापस लेने से उनकी सास माधुरी देवी निर्दल निर्विरोध चुन ली गईं। यहां 16 ब्लाकों में तीन प्रत्याशियों के निर्विरोध हो जाने से अब 13 ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं।

आजमगढ़ में भाजपा के दो उम्मीदवारों समेत नौ लोगों ने पर्चे वापस लिए। अजमतगढ़ से भाजपा के मनीष मिश्रा के नाम वापसी से अलका मिश्रा निर्दल चुन ली गईं। मिर्जापुर ब्लॉक से भाजपा की गीता जायसवाल, निर्दल प्रत्याशी रीता व नाजिया ने नाम वापस ले लिया। मार्टीनगंज से आशा, मेंहनगर से सुनीता, पल्हनी से कौशिल्या व कोयलसा से इंदू ने दावेदारी छोड़ दी। सभी निर्दल चुनाव लड़ रहे थे। यहां 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

सोनभद्र में म्योरपुर में भाजपा के रामदुलार सिंह गोंड के नाम वापस लेने से अपना दल के मान सिंह गोंड निर्वाचित हो गए। दुद्धी में अपना दल की नेेहा जायसवाल के पर्चा उठा लेनेे से रंजना चौधरी भाजपा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गईं। घोरावल से सपा उम्मीदवार अवधनारायण मौर्य ने नाम वापस ले लिया। सोनभद्र में पांच ब्लॉकों में चुनाव हो रहे हैं।   जौनपुर में 7 पर्चे वापस लिए गए। कुल 21 ब्लॉकों में से 5 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अाज 16 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है।

भदोही ब्लॉक से भाजपा की सुनीता मिश्रा के नाम वापस लेने से प्रियंका सिंह और ज्ञानपुर ब्लॉक से आनंद मिश्रा के नामांकन वापस लेने से भाजपा की आरती सिंह का निर्विरोध चुन ली गईं। अब दो ब्लॉकों डीघ व अभोली में मतदान होगा। मिर्जापुर के नरायनपुर ब्लॉक में दो निर्दल प्रत्याशियों चंद्रभान पटेल और संजू देवी के पर्चे वापस लेने से भाजपा के चंद्रप्रकाश सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।

यहां 12 ब्लॉकों में छह जगहों पर चुनाव होंगे। चंदौली में तीन ब्लॉकों से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। सकलडीहा से जयंती सिंह, बरहनी से सुनीता सिंह और चहनियां से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक सिंह ने नाम वापस ले लिया।अब पांच ब्लॉकों में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed