{"_id":"65b4bbaf0b9ae74949003c05","slug":"up-ats-arrested-two-criminals-smuggling-fake-currency-in-varanasi-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी ATS के हत्थे चढ़े जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो बदमाश, अगल-अलग शहरों में खपाते थे माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी ATS के हत्थे चढ़े जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो बदमाश, अगल-अलग शहरों में खपाते थे माल
Sat, 27 Jan 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:46 PM IST
सार
यूपी एटीएस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी दीपक कुमार और चंदन सैनिक दोनों प्रतागपढ़ के रानीगंज के निवासी हैं। दोनों तस्करी व अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहे हैं।
विज्ञापन
Varanasi News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश से फरक्का मालदा के रास्ते यूपी में जाली मुद्रा चलाने के मंसूबे को यूपी एटीएस ने फेल कर दिया है। भारतीय जाली मुद्रा 97 हजार 500 रुपये के साथ दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित सोयेपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार और चंदन सैनिक दोनों प्रतागपढ़ के रानीगंज के निवासी हैं। एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से बंगाल आवाजाही का फ्लाइट टिकट भी मिला है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस के अनुसार सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोग पं. बंगाल के भारतीय जाली नोट तस्करों के गिरोह के संपर्क में हैं और पं. बंगाल से भारतीय जाली मुद्रा जो बांग्लादेश में छपती है, उसे उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपक कुमार व चंदन सैनिक तस्कर हैं, जो लगातार तस्करी व अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहे हैं। दीपक कुमार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में थाना मंधाता प्रतापगढ़ से और चंदन सैनिक दो बार गांजा तस्करी व वाहन चोरी में जेल जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।