{"_id":"6218ab9e55a0e71d7d6346e4","slug":"up-assembly-election-2022-aap-mp-bhagwant-mann-varanasi-visit-said-people-know-on-10-march-which-govt-is-formed-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: वाराणसी पहुंचे आप सांसद भगवंत मान, कहा- 10 तारीख को पता चल जाएगा जी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: वाराणसी पहुंचे आप सांसद भगवंत मान, कहा- 10 तारीख को पता चल जाएगा जी...
Fri, 25 Feb 2022 03:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 03:42 PM IST
सार
आप सांसद और पंजाब में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सांसद भगवंत मान शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी में किसकी सरकार बनती है यह तो जनता तय करेगी ।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और पंजाब में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सांसद भगवंत मान शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। इंडिगो एयरलाइंस के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि वे दिल्ली की केजरीवाल मॉडल का यूपी, गोवा और पंजाब में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। यूपी समेत अन्य राज्यों में किसकी सरकार बनती है यह तो जनता ही तय करेगी। 10 मार्च को सब कुछ पता चल जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है।
विज्ञापन
आज वाराणसी में रोड शो करेंगे भगवंत मान
गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बाद की बातें हैं। वाराणसी एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग के जरिए शहर पहुंचे। उन्होंने दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। शाम पांच बजे उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आशीष जायसवाल के समर्थन में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन