फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Accident Tractor wheel runs over motorcyclist head after collision killing him driver flees

UP Accident: टक्कर के बाद बाइक सवार के सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया, मौत; वाहन लेकर मौके से चालक फरार

Fri, 19 Jun 2026 07:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 07:46 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के रेवती-सहतवार मार्ग पर त्रिकालपुर ढाले के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच और वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
UP Accident Tractor wheel runs over motorcyclist head after collision killing him driver flees
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: रेवती-सहतवार मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। घटना त्रिकालपुर ढाले के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुम्हैला भगवानपुर निवासी राजेश तुरहा (40) अपने रिश्तेदार जीतेंद्र तुरहा निवासी सोनबरसा, थाना बैरिया को बाइक से छोड़ने जा रहे थे। दोनों रेवती-सहतवार मार्ग से होकर गुजर रहे थे। सुबह करीब त्रिकालपुर ढाले के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान ट्रैक्टर का पहिया राजेश तुरहा के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठे जीतेंद्र तुरहा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क पर अचेत पड़े राजेश को उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

सूचना मिलने पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed