बीएचयू में दीवारों पर लिखे स्लोगनों के जवाब में लिखी गंदी बात, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कला संकाय की दीवारों पर लिखे स्लोगनों के जवाब में बेहद भद्दे कमेंट लिख दिए गए हैं। पीले रंग की दीवार पर लाल रंग से लिखे स्लोगन एक छात्र संगठन की ओर से लिखे गए थे, लेकिन उस स्लोगन के पास किसी ने बेहद भद्दी टिप्पणी की है। जानकारी होने पर प्रशासन ने आनन-फानन में उसे मिटा दिया।
विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा, यहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की भारी भरकम फौज है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही प्रमुख संकायों और चौराहों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से पेट्रोलिंग भी कराई जाती है।
इन सबके बीच कला संकाय परिसर में जगह-जगह स्लोगन और उस पर भद्दी टिप्पणी लिखा जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। एक दो नहीं बल्कि पूरे संकाय परिसर में दीवारों को रंग दिया गया है। यहां स्लोगन पर भद्दे कमेंट लिख दिए गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।
इसकी जानकारी भी तब हुई जब सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर शाम वाल राइटिंग की तस्वीरें वायरल हुईं। आनन-फानन में इसे मिटवाया गया। शनिवार को भी छात्र-छात्रा इधर से गुजरते समय देखते रहे।
दीवारों पर किसने स्लोगन और कमेंट लिखा है, इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही संकाय में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर भी पहचान कराकर दोषियों पर कार्रवाई जाएगी। - प्रो. ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर