{"_id":"577d6f124f1c1b6f0c7fbb1c","slug":"universities-and-colleges-teach-now-lessons-of-urban-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि-कॉलेजों में शहरी नियोजन का पढ़ाएंगे पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि-कॉलेजों में शहरी नियोजन का पढ़ाएंगे पाठ
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में अब पहले से चले आ रहे पाठ्यक्रमों के साथ-साथ शहरी नियोजन का पाठ भी पढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए यूजीसी की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। यूजीसी ने कुलपतियों से शहरी नियोजन को स्नातक-स्नातकोत्तर के नए विषय/ पाठ्यक्रम के रूप में शुरू करने की बात कही है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा करीब 500 शहरों में शुरू कराए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना है। मिशन में सबसे अहम भूमिका नगर निगम की है। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए निगम स्कूल-कॉलेजों का भी सहारा ले रहा है। शहर के नियोजन के लिए निंबध, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि के माध्यम से शिक्षकों, विद्यार्थियों का फीड बैक लिया जा रहा है।
अब छात्रों को जानकारी देने के लिए यूजीसी ने शहरी नियोजन पर आधारित नया विषय शुरू कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष को इस बारे में योजना बनाने को कहा गया है कि इस अहम विषय को कहां और किस रूप में शामिल किया जा सकता है। विभाग की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जाएगी।