{"_id":"64cd2bb8b794f54aab0c20f7","slug":"unit-of-indian-geophysical-union-inaugurated-in-bhu-research-students-will-get-help-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू में भारतीय जियोफिजिकल संघ के वाराणसी इकाई का हुआ उद्घाटन, शोध छात्रों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू में भारतीय जियोफिजिकल संघ के वाराणसी इकाई का हुआ उद्घाटन, शोध छात्रों को मिलेगी मदद
Fri, 04 Aug 2023 10:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:18 PM IST
सार
बीएचयू के भूभौतिकी विभाग में भारतीय जियोफिजिकल यूनियन की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई। भारतीय जियोफिजिकल यूनियन के वाराणसी छात्र इकाई का उद्घाटन हुआ। बीएचयू के छात्रों की शोध में आने वाली जरूरतों को संघ के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय जियोफिजिकल यूनियन की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भूभौतिकी विभाग में भारतीय जियोफिजिकल यूनियन की 60वीं वर्षगांठ मनाई गई। भारतीय जियोफिजिकल यूनियन के वाराणसी छात्र इकाई का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय भूभौतिकी शोध संस्थान हैदराबाद के पूर्व निदेशक प्रो. वीरेंद्र मणि तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि भारतीय जियोफिजिकल संघ के कोषाध्यक्ष प्रो. अभय बंसल ने बताया कि वाराणसी इकाई के खुलने से भारत के सबसे पुराने भूभौतिकी विभाग के छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी। बीएचयू के छात्रों की शोध में आने वाली जरूरतों को संघ के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव प्रो. शैलेश नायक ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञान संस्थान के डीन प्रो. एसएम सिंह ने भी विचार साझा किए। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने विभाग के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बताया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में शोध छात्रा अनामिका पांडेय को प्रथम, अंकित रंजन को द्वितीय और सूरज पाल को तृतीय पुरस्कार मिला। संचालन प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन