{"_id":"66f044a709a164c1240a0e1c","slug":"unique-initiative-during-pitru-paksha-148-people-donated-blood-at-vishwanath-dham-remembered-their-ancestors-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पितृपक्ष में अनोखी पहल, विश्वनाथ धाम में 148 लोगों ने किया रक्तदान,किया पूर्वजों को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पितृपक्ष में अनोखी पहल, विश्वनाथ धाम में 148 लोगों ने किया रक्तदान,किया पूर्वजों को याद
Sun, 22 Sep 2024 09:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:55 PM IST
सार
काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद की पहल पर विश्वनाथ धाम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आए लोगों ने रक्तदान कर अपने पूर्वजों को याद किया और कहा कि हमारा रक्त किसी का जीवन बचाएगा यही असली पितृपक्ष की श्रद्धांजली होगी।
विज्ञापन
विश्वनाथ धाम परिसर में रक्तदान करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब, रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन और भारत विकास परिषद शिवम शाखा की ओर से लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। रविवार सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगे मेगा शिविर में 148 लोगों ने पूर्वजों की याद में रक्तदान किया।
विज्ञापन
शिविर का उद्घाटन मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने किया। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब के संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख, संस्थापक सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में 198 लोग आए।
विज्ञापन
इसमें 148 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने रक्तदाताओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करवाएं और प्रसाद भी दिया। कार्यक्रम संयोजक अमित गुजराती, रोटरी डाउनटाउन से कौशल नागर, चंद्र किशोर अग्रवाल, घनश्याम गुजराती, शिवम शाखा, सुमन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन