{"_id":"684d5d445808f8d6d80b9b93","slug":"union-public-service-commission-capf-exam-result-declared-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा का परिणाम घोषित, काशी के लाल का चयन, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा का परिणाम घोषित, काशी के लाल का चयन, बांटी मिठाई
Sat, 14 Jun 2025 05:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:20 PM IST
सार
UPSC CAPF (AC) में चयन के बाद चिरईगांव ब्लाक के अंकित यादव के परिवार में खुशी का माहौल है। मिठाई बांटी जा रही है। इसके साथ ही उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
घर में उत्साह का माहौल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासी अंकित कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा 2024 में शानदार सफलता प्राप्त की है। 13 जून को घोषित परिणाम में अंकित को 257वीं रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
अंकित यादव सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर राम नरेश यादव एवं राधिका देवी (गृहिणी) के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी के सनबीम स्कूल में हुई जबकि स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से तथा परास्नातक जेएनयू, दिल्ली से किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिली। उनके बड़े भाई ई. आनंद यादव नोएडा में इंजीनियर हैं, जबकि मंझले भाई विपिन कुमार यादव का चयन हाईकोर्ट में हो चुका है।अंकित की इस सफलता की सूचना मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए मिठाइयाँ बांटीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर राम अवतार यादव, गिरजेश यादव गुड्डू दीपक यादव, गोपाल, प्रमोद विश्वकर्मा, मंसा जायसवाल, कमलेश सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।अंकित यादव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।