फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister of State for Home Affairs Ajay Kumar mishra in Varanasi said BJP victory is certain in up assembly election 2022

काशी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमारः यूपी चुनाव की तैयारियों पर बोले- भाजपा की जीत निश्चित

Fri, 03 Sep 2021 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की जीत तय है। 

विज्ञापन
Union Minister of State for Home  Affairs Ajay Kumar mishra in Varanasi said BJP victory is certain in up assembly election 2022
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का दाम बढ़ता है। कुछ चीजों का दाम घटता भी है। लेकिन, महंगाई का थोक सूचकांक हमारे नियंत्रण में है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत राजनीतिक दल है।

विज्ञापन


एक चुनाव खत्म होता है तो भाजपा दूसरे चुनाव की तैयारियों में जुट जाती है। भाजपा चुनाव को देखते हुए किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं करती है। हम उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। जनता से हमारा नियमित संवाद हो रहा है और हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में काशी की प्राचीन समय से एक अलग मान्यता रही है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें यहां आने का सुअवसर मिला है। अब तो यह हमारे प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। काशी आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है और जब भी अवसर मिलेगा सदैव आते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने मणि मंदिर में नवाया शीश

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि भारत एक दर्शन व विचार है। भारत ने संपूर्ण विश्व को ज्ञान का मार्ग दिखाया है। भारत ने विश्व के लिए स्वयं को समर्पित किया है। हमारे मनीषियाें का ज्ञान था कि हम देश हित के बारे में सोचें ना कि अपने परिवार व जाति के बारे में। 

वह शुक्रवार को धर्मसंघ परिसर में मनीष परिषद की ओर से आयोजित मनीषी रत्न समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने विद्वानों को मनीषी रत्न से सम्मानित किया। डॉ. विभा मिश्रा, डॉ. पीसी शर्मा, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, पं. राधे मोहन त्रिपाठी, पं. संतोष मिश्र, प्रो. नागेंद्र पांडेय, संगीता पंडित, चंद्रभूषण पांडेय, धर्मसंघ के मंत्री जगजीतन पांडेय, पं. विकास महाराज को मनीषी रत्न दिया गया। इसके उपरांत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मणि मंदिर में शीश नवाया।

सबसे पहले श्रीराम दरबार में मत्था टेका फिर धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद संत निवास पहुंचकर धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज से भी आशीष प्राप्त किया।

इस दौरान धर्मसंघ पीठाधीश्वर ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के हो रहे उत्पीड़न का प्रश्न उठाया और उन्हें समुचित सुरक्षा प्रदान करने की बात भी कही। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि करपात्री जी की तपोस्थली पर आकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। संतो की कृपा से ही हम ऐसी पुण्यभूमि पर आ पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed