{"_id":"5925e99a4f1c1b6011535ae0","slug":"underground-front-wagon-dropped-welder-by-bridge-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सामने घाट पुल से गिरा वेल्डर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सामने घाट पुल से गिरा वेल्डर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 May 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने घाट और रामनगर के बीच गंगा में निर्माणाधीन पुल से गिरने से बुधवार को सेतु निगम के वेल्डर अमर बहादुर यादव (56) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 27 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ पुल का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर इन दिनों युद्धस्तर पर काम जारी है।
इलाहाबाद के जमुआ का अमर बहादुर यादव वर्ष 2012 से रामनगर के गोलाघाट स्थित सभासद अशोक साहनी के मकान में किराए पर रहता था। पुल पर तराई के लिए अमर बहादुर पाइप ले जा रहा था। इसी बीच पाइप उसके गले में फंस गई। पाइप गले से छुड़ाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा। वह नीचे रेत पर जा गिरा। अमर बहादुर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी थी। इससे पहले चार सितंबर, 2015 को पुल का गर्डर गंगा में गिर गया था। इस दौरान पांच मजदूर घायल हुए थे।