{"_id":"6650f55e0503387d030a3b04","slug":"under-13-chess-eshani-in-girls-category-prakhar-champion-in-boys-category-varanasi-news-c-20-vns1056-612501-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-13 शतरंज:बालिका वर्ग में एशानी, बालक में प्रखर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-13 शतरंज:बालिका वर्ग में एशानी, बालक में प्रखर चैंपियन
विज्ञापन
जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को रामकटोरा स्थित एक निजी स्कूल में अंडर-13 (बालक-बालिका) शतरंज प्रतियोगिता खेली गई। इसमें जिले के 32 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एशानी और प्रखर सर्वाधिक अंक हासिल कर चैंपियन बने। दोनों वर्ग के टॉप-2 खिलाड़ी बिजनौर में सात जून से आयोजित प्रदेशस्तरीय चैंपियनशिप में वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालक वर्ग में 6 चक्रों की बाजी खेली गई। इसमें प्रखर त्रिपाठी ने छह मैच से पांच अंक हासिल किए। वहीं, श्रेष्ठ श्रीवास्तव को चार अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला। अविचल त्रिपाठी ने आरव मौर्य को परास्त कर 4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। रूद्र प्रताप श्रीवास्तव, शिवेश तिवारी, विहान लड्ढा और हर्ष खेतान 3.5 अंकों के साथ क्रमश: चौथे से सातवें स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में कुल 4 चक्रों की बाजी खेली गई। इसमें एशानी पाठक सभी बाजी जीतते हुए चैंपियन बनीं। टॉप बोर्ड पर खेलते हुए एशानी ने विधि एंजिलिना को मात दी। दूसरे बोर्ड पर मनस्वी पांडेय ने अन्विता जालान को परास्त कर 3 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक दिनेश दत्त पाठक, अहमद फारूकी, सीके गांगुली रहे। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, डाॅ़ प्रफुल्ल पांडेय, दिलीप त्रिपाठी मौजूद रहे।