{"_id":"5cc7e135bdec2207903d4397","slug":"uncontrolled-truck-killed-couple-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में घुसी अनियंत्रित ट्रक, सो रहे दंपति के लिए बनी काल, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में घुसी अनियंत्रित ट्रक, सो रहे दंपति के लिए बनी काल, 13 लोग घायल
Tue, 30 Apr 2019 11:33 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक ट्रक दंपति के लिए काल बन गई। वहीं इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात की इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने मलबे में फंसे लोगों के निकाला।
विज्ञापन
वाराणसी की ओर से सोनभद्र की ओर जा रही ट्रक सोमवार की रात दो बजे अनियंत्रित होकर मिर्जापुर के चित्त विश्राम तिराहे के पास स्थित विद्युत पोल में टक्कर मारते हुए तीन घरों में घुस गई। जिससे घर में सो रहे दंपति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त मकान के मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपति की मौत से चित्त विश्राम गांव में कोहराम मचा हुआ है। लोगों का कहना था कि किसी ने नहीं सोचा था कि इस रात की कोई सुबह नहीं होगी।