फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable truck on Jaunpur-Prayagraj road crushed brother and sister going to school, death

यूपी: स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने रोड किया बंद

Fri, 06 Mar 2020 10:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 06 Mar 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck on Jaunpur-Prayagraj road crushed brother and sister going to school, death
दोनों भाई-बहन। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कोदहूं गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ट्रक में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के नारायणडीह निवासी अनिल की पुत्री नेहा(16) मुंगराबादशाहपुर के बालिका हिंदू इंटर कॉलेज से इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुई थी। नेहा का सगा भाई रोहित(10) कमालपुर स्थित सेंट मैरी स्कूल मे कक्षा छठवीं का छात्र है।
विज्ञापन


सुबह छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के लिए नेहा साइकिल से घर से निकली। कोदहूं गांव के पास पहुंचे तो प्रयागराज की तरफ आ रहा गिट्टी लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो चालक को थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलते ही मां मंजू देवी घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों के क्षत विक्षत लाश देखकर बेहोश हो गई। पिता अनिल की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और लाश को नहीं उठने दिया।

कुछ देर बाद पहुंची भारी फोर्स की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। मौके पर मुंगराबादशाहपुर, पंवारा, सुजानगंज की भी फोर्स पहुंच गई। सीओ मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों और गांव के लोगों से बातचीत कर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed