फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ukranion Citizen committed suicide by hanging himself in guest house in varanasi

Varanasi: यूक्रेन के नागरिक ने गेस्ट हाउस में लगाई फांसी, कहता था- काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा

Mon, 26 Dec 2022 11:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Dec 2022 11:42 PM IST
सार

वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में यूक्रेन निवासी नागरिक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Ukranion Citizen committed suicide by hanging himself in guest house in varanasi
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थानाक्षेत्र के नारदघाट स्थित मुन्ना गेस्ट में सोमवार को विदेशी नागरिक (यूक्रेन निवासी) कोस्टी एंटिन (50) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी यूक्रेन दूतावास को भी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन की नागरिकता का प्रमाण पत्र भी मिला है।

विज्ञापन


 यूक्रेन के कोस्टी एंटिन 29 नवंबर से ही काशी में थे। वह मुन्ना गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 15 में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक, टूरिस्ट वीजा की वैधता एक जनवरी 2023 तक थी। काशी में उन्हें कृपा नाम से जाना जाता था। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ, गेस्ट हाउस संचालक का कहना है कि सोमवार को सुबह बहुत देर तक एंटिन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अंदर से आवाज भी नहीं आई। लिहाजा, धक्का देकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर जाने से पता चला कि विदेशी नागरिक का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका है। इसके बाद मामले की जानकारी भेलूपुर पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी व वीडियोग्राफी के बीच एंटिन का शव नीचे उतारा गया। जरूरी औपचारिकता के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।   
विज्ञापन

 

गेस्ट हाउस में सन्नाटा पसरा रहा

Ukranion Citizen committed suicide by hanging himself in guest house in varanasi
विदेशी नागरिक की मौत के बाद गेस्ट हाउस का माहौल। - फोटो : amar ujala

कहते थे एंटिन-काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा

गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि एंटिन बिंदास तरीके से रहते थे। कहते थे कि काशी में मरेंगे तो मोक्ष मिलेगा। हालांकि, वीजा खत्म होने से पहले वह बिहार के सासाराम जाना चाहते थे। भेलूपुर एसओ रमाकांत दूबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन

यूक्रेन में युद्धग्रस्त इलाके का रहने वाला था एंटिन

पुलिस के मुताबिक, एंटिन यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाके का रहने वाला था। काशी आने के बाद से ही युद्ध को लेकर चिंता जताता था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

यूक्रेन के जिस नागरिक ने जान दी है, वह गेस्ट हाउस में साधु के वेश में रहता था। दूतावास के अधिकारियों को सूचना दी गई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी होगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह यूक्रेन में युद्ध ग्रस्त इलाके का रहने वाला था। - संतोष कुमार सिंह, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed