फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uday Pratap Inter College will have Kashi third world-class astro turf hockey stadium in varanasi

Hockey: काशी का तीसरा विश्वस्तरीय एस्ट्रो टर्फ 90% तैयार, जनवरी तक साई को सौंपी जाएगी ग्राउंड की जिम्मेदारी

Thu, 11 Dec 2025 02:28 PM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 02:28 PM IST
सार

Varanasi News: उदय प्रताप इंटर कॉलेज में बन रहा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम 90% तैयार हो गया है। जनवरी तक यूपी कॉलेज साई को ग्राउंड की जिम्मेदारी सौंपेगा। इससे वरुणापार के युवाओं को काफी सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Uday Pratap Inter College will have Kashi third world-class astro turf hockey stadium in varanasi
यूपी कॉलेज में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले एक महीने में बनारस को बीएचयू, लालपुर के बाद तीसरा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मिल जाएगा। पूर्वांचल में हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले उदय प्रताप इंटर कॉलेज में आठ महीने से बन रहे एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कभी बड़े खिलाड़ियों में शुमार विवेक सिंह, मो. शाहिद, राहुल सिंह और ललित उपाध्याय जैसे चार ओलंपियन और हॉकी के 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसी ग्राउंड से निकले हैं। अब यहां युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि एस्ट्रो टर्फ की सुविधा मिलने के बाद यहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी मिलने की उम्मीद है। 8.37 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम की आधारशिला इसी साल 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब यूपी कॉलेज के ग्राउंड पर 75 फीसदी से ज्यादा एस्ट्रो टर्फ भी बिछ चुका है। चार फ्लड लाइट लगाने काम जारी है। पैवेलियन भी बनकर तैयार है। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि दिसंबर के अंत तक काम पूरा हो जाएगा और इसे साई को सौंप दिया जाएगा। जनवरी-फरवरी से इस ग्राउंड पर खेल शुरू हो जाएंगे। मो. शाहिद यूपी कॉलेज के छात्र नहीं थे लेकिन वह प्रैक्टिस करने के लिए यूपी कॉलेज के ही ग्राउंड पर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CM Yogi in Azamgarh: सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों संग कई मुद्दों पर हुआ मंथन

पैवेलियन को छोटा ही रखा गया

डॉ. सिंह ने बताया कि इस स्टेडियम के तैयार हो जाने से यूपी कॉलेज के सैकड़ों और वरुणापार के हजारों प्रतिभावान खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। यह एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर और मानकों पर बना है। स्टेडियम के बाहर जगह कम होने के कारण पैवेलियन छोटा कर दिया गया है। सालभर में 100 से ज्यादा खिलाड़ी यहां से निकलकर नेशनल खेलते हैं। यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि हॉकी के नए खिलाड़ी तैयार होंगे।

यूपी कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

  • ललित उपाध्याय (कांस्य पदक विजेता ओलंपिक)
  • राहुल सिंह (ओलंपियन) हाकी एटलांटा, अमेरिका, जर्मनी, हालैंड में खेलें।)
  • सुनील सेठ (हांगकांग, मलेशिया, कनाडा)
  • प्रशांत सिंह (स्पेन, रूस, इंदिरा गोल्ड कप)
  • शैलेंद्र कुमार सिंह(अर्जेंटीना, अमेरिका, जर्मनी, हालैंड)
  • प्रवीण कुमार सिंह (दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रिया)
  • अनुराग रघुवंशी (जर्मनी, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, मिश्र, दक्षिण अफ्रीका)
  • इनके अलावा राजीव मिश्रा, अंबुज श्रीवास्तव, सौरव विश्नोई, हशतर कुरेशी, जमशेद खां, अनवर खां, राजेश यादव, सुनील यादव, रणजीत सिंह, सुशील राय, लक्ष्मी और नितिन कुमार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed