{"_id":"6325df9ed1a2f74fbe15f23b","slug":"udaan-in-vasant-kanya-mahavidyalaya-advice-to-girl-students-raise-your-voice-against-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"VKM में ‘उड़ान’ का आयोजन: छात्राओं को सलाह- चुप न रहें, अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं, 1090 मिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VKM में ‘उड़ान’ का आयोजन: छात्राओं को सलाह- चुप न रहें, अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं, 1090 मिलाएं
Sat, 17 Sep 2022 08:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:24 PM IST
सार
वाराणसी के कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में वूमेन स्टडी सेल की ओर से ‘उड़ान’ का आयोजन हुआ। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी ने छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय में वुमेन स्टडी सेल की ओर से ‘उड़ान’ का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अत्याचार के खिलाफ महिलाओं व बेटियों को खुद ही आवाज उठानी होगी। चुप रहने से ही अपराधियों का साहस बढ़ता है। इसलिए चुप न रहें, अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं। छात्राओं के अंदर यह साहस भरा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी ने। शनिवार को कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में वूमेन स्टडी सेल की ओर से ‘उड़ान’ के तहत हुए संवाद में उन्होंने छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कॉलेज से घर या हॉस्टल आते जाते समय कोई भी रास्ते में या सार्वजनिक स्थानों पर आपके साथ कोई गलत हरकत करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन करें, मदद जरूर मिलेगी। इस दौरान सोशल एक्टिविस्ट रंजना ने कहा कि महिलाओं एवं छात्रों को कानून की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
महिलाओं की निजी जिंदगी में झांकना भी अपराध है, कोई ऐसा करता है कि पुलिस से इसकी शिकायत करे, पुलिस ऐसा करने वालों से खुद निपटेगी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल, डॉ. सुप्रिया, डॉ. पूनम, डॉ. गरिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन