फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uchhakagiri again in varanasi with old lady jewelery looted by tappebaj on name of police

बनारस में फिर उच्चाकागिरी: दर्शन-पूजन कर घर जा रही वृद्धा को पुलिस बनकर रोका, लाखों के आभूषण लेकर फरार

Sat, 02 Apr 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 02:53 PM IST
सार

वाराणसी में एक बार फिर बुजुर्ग महिला उचक्कागिरी का शिकार हो गई। अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी कॉलोनी के समीप बुजुर्ग महिला के साथ उचक्कों ने पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया। कंगन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Uchhakagiri again in varanasi with old lady jewelery looted by tappebaj on name of police
वृद्धा के साथ उच्चकागिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में इन दिनों पुलिस वाले बन लूट का सिलसिला चल पड़ा है। आज एक फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। पुलिस की तमाम सख्ती से बेखौफ तीन उचक्कों ने दर्शन-पूजन कर घर जा रही वृद्धा के आभूषण उतरवा लिए और फरार हो गए। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उच्चकों ने  वृद्धा को रोका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


टकटकपुर निवासी आशु दा टेक चंदानी की पत्नी गीता चंदानी (60)  नवदुर्गा मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौट रही थीं। अर्दली बाजार के विंध्यवासिनी कॉलोनी के समीप पहले से मौजूद तीन युवको ने उन्हें रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इन दिनों शहर में लूट की घटनाएं बढ़ गईं है। इतने चोर-उचक्के घूम रहे हैं और आप सोने के जेवर पहन कर क्यों घूम रही हैं।
विज्ञापन


इतना कहकर हाथ में पहने सोने के दो कंगन और अंगूठी उतरवाकर उन्हें कागज में लपेट कर दे दिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर गीता चंदानी ने कागज में लपेट कर दिए गए अपने गहनों को देखा तो उनके होश उड़ गए। कागज में प्लास्टिक के कंगन रखे थे। वो वापस उस जगह पर पहुंचीं लेकिन तीनों युवक वहां से फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के रोने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस उच्चकों की तलाश में जुटी है। आज नवरात्र का पहला दिन होने के कारण मंदिरों में जमकर भीड़ हो रही है लेकिन पुलिस का कहीं भी पता नहीं है। 

लोहता क्षेत्र में भी महिला के साथ उच्चकागिरी

लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में बाइक से आए दो युवक एक हमला का गहना लेकर फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना लोहता थाने पर दी।  भट्ठी गांव निवासी सुबेदार सिंह की पत्नी रीता देवी शनिवार को कुछ काम से बैंक रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो व्यक्ति मिले।  जिनकी उम्र लगभग 30 साल थी।

बाइक सवार युवक ने रीता को रोककर कहा कि हमलोग हरिद्वार से आए हैं। आज शाम में आपके पति की मौत हो जाएगी। इतना सुनकर रीता घबरा गई। तब दोनों ने कहा कि परेशान मत हो। हम मंत्र से सब ठीक कर देंगे। कहा कि हाथ और गले के गहने निकाल दीजिए और मुझे दे दीजिए। रीता ने भरोसा कर गहने उन्हें दे दिए। तब युवकों ने कहा कि 10 मिनट आंख बंद कीजिए। रीता ने जब आंख खोली तो देखा दोनों गायब थे। बताया की लगभग एक लाख कीमत का गहना लेकर दोनों फरार हुए हैं। 
पढ़ेंः टप्पेबाजी और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 7 शातिर गिरफ्तार , महिलाओं को बनाते थे शिकार

हफ्ते भर में उतरवाए कई महिलाओं के गहने

बीते 10 दिन में पुलिस बन कर लूट करने के कई मामले सामने आए हैं। सोमवार को शिवपुर इलाके में भी खुद को पुलिस बताते हुए बदमाशों ने वृद्ध महिला के जेवर उतरवा लिए थे। मंगलवार को दुर्गाकुंड में भी ठीक ऐसी ही वारदात सामने आई जब बदमाशों ने सरकार का आदेश बताते हुए महिला के जेवर उतरवाए और लेकर फरार हो गए।  कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को ही टप्पेबाजी और लूट  गिरोह के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed